लाडवा में पुलिस का वाहन जांच अभियान, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहन होंगे जब्त

लाडवा में पुलिस का वाहन जांच अभियान, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहन होंगे जब्त

बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहन होंगे जब्त: थाना प्रभारी राजीव

लाडवा में पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, नाकाबंदी कर कागजात और नंबर प्लेट की जांच की

मानव गर्ग/लाडवा /16 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

लाडवा में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाडवा पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया है। मंगलवार शाम थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की। पुलिस ने वाहन चालकों से जरूरी दस्तावेजों के साथ-साथ वाहनों की नंबर प्लेट भी चेक की है।

बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सड़क पर चलने वाले वाहनों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहन पुलिस द्वारा जब्त किए जा सकते हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे समय रहते अपने वाहनों पर निर्धारित नंबर प्लेट लगवा लें, ताकि कार्रवाई से बचने के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन भी सुनिश्चित हो सके।

यातायात व्यवस्था सुधारना है पुलिस का मुख्य उद्देश्य

उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य वाहन चालकों को परेशान करना नहीं, बल्कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वाहन चलाते समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें और नंबर प्लेट निर्धारित नियमों के अनुसार ही लगाएं। वहीं पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की भी जांच की है। उन्होंने कहा कि शहर में इस प्रकार की जांच आगे भी जारी रहेगी और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं जांच के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ली है। इसके साथ ही वाहनों पर लगी नंबर प्लेट की भी जांच की गई है। पुलिस ने वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने वाहनों पर निर्धारित हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट यानी एचएसआरपी लगवाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

Share:

Comments

Leave a comment