लाडवा पत्रकार मंच का गठन, विजय कौशिक बने प्रधान और विकास कश्यप बने महासचिव

 लाडवा पत्रकार मंच का गठन, विजय कौशिक बने प्रधान और विकास कश्यप बने महासचिव

विजय कौशिक बने प्रधान और विकास कश्यप बने महासचिव।

बाबैन/19 सितम्बर 2026 /सुरेश अरोड़ा/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

लाडवा में लाडवा पत्रकार मंच का गठन किया गया है। लाडवा व बाबैन के पत्रकारों की एक विशेष बैठक लाडवा के एक निजी होटल में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता उत्तरी हरियाणा पत्रकार एसोसिएशन के प्रधान विनोद खुराना ने की। इस बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नाम

विजय कौशिक को प्रधान व विकास कश्यप को महासचिव पद के लिए सर्वसम्मति से चुना गया। जबकि वरिष्ठ पत्रकार कैलाश गोयल को संरक्षक बनाया गया। वहीं सुमित गोयल व बाबैन से सुरेश अरोड़ा को उपाध्यक्ष और शंकर लाल कश्यप को सह सचिव बनाया गया है।

पदाधिकारियों और अतिथियों के विचार

नवनिर्वाचित प्रधान विजय कौशिक ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उस पर पूरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पत्रकारों से संबंधित उनके हितों की सुरक्षा करने का पूरा प्रयास करेंगे और सभी साथियों के सहयोग से पत्रकार बंधुओं की समस्याओं का समाधान करवाने का भरसक प्रयास करेंगे। मंच के महासचिव विकास कश्यप ने कहा कि सभी साथियों ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है वह उस पर खरा उतारने का प्रयास करेंगे। शिवलाल चालिया ने कहा कि पत्रकारों की एकता बनी रहे और किसी की समस्या को मिल बैठकर सुलझाने का प्रयास किया जाए।

संरक्षक और एसोसिएशन के प्रधान के संदेश

मंच के संरक्षक कैलाश गोयल ने मंच के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सब साथियों के सहयोग से आने वाली सभी समस्याओं का प्रशासन व सरकार के साथ मिलकर निवारण करवाने के प्रयास किए जाएंगे। सरकार द्वारा पत्रकारों के हितों में जारी योजनाओं का लाभ पत्रकारों तक पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे। उत्तरी हरियाणा पत्रकार एसोसिएशन के प्रधान विनोद खुराना ने सभी नवनिर्वाचित पत्रकार बंधुओं को दिल की गहराइयों से बधाई देते हुए कहा कि यह संगठन मजबूती से आगे बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि वह सब साथियों को साथ मिलकर पत्रकारों की समस्याओं को सरकार के सम्मुख रखकर उनका समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर प्रधान विजय कौशिक, विनोद खुराना, कैलाश गोयल, सतनाम सिंह चट्ठा, सोहनलाल सैनी, राजेश शर्मा, संदीप दहिया, सुरेश अरोड़ा, सुमित गोयल, विकास कश्यप, अजय बन, कुलदीप चंडालिया, रिंकू सैनी, शिवलाल चालिया, शंकर लाल कश्यप आदि उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment