लाडवा के स्कूल में गणित विषय को रुचिकर बनाने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

लाडवा के स्कूल में गणित विषय को रुचिकर बनाने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

गणित को रुचिकर एवं प्रभावी बनाने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

नवीन शिक्षण तकनीकों और गतिविधि आधारित शिक्षण पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

लाडवा/ 20 सितंबर2026 /मानव गर्ग /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

लाडवा में गणित विषय को विद्यार्थियों के लिए अधिक रुचिकर, सरल एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय गणित कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन सुगनी देवी आर्य गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडवा में किया गया। इस कार्यशाला में सीबीएसई की ओर से रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ. मोनिका एवं सुनीता ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।

कार्यशाला में दी गई नवीन शिक्षण तकनीकों की जानकारी

कार्यशाला के दौरान रिसोर्स पर्सन ने गणित शिक्षण की नवीन तकनीकों, गतिविधि आधारित शिक्षण तथा विद्यार्थियों में तार्किक एवं विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने के विभिन्न तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों को बताया कि गतिविधियों एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से गणित जैसे विषय को विद्यार्थियों के लिए सरल और रुचिकर बनाया जा सकता है। इस दौरान शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया और गणित को प्रभावी ढंग से पढ़ाने के नए तरीकों को सीखा। शिक्षकों ने अपने अनुभव भी साझा किए तथा कार्यशाला में बताई गई शिक्षण विधियों को कक्षा-कक्ष में लागू करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

प्रधानाचार्या ने किया रिसोर्स पर्सन का सम्मान

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक एवं प्रभावी गणित शिक्षण पद्धतियों से परिचित करवाना तथा उनके शिक्षण कौशल को और अधिक प्रभावी बनाना रहा। कार्यशाला के समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने दोनों रिसोर्स पर्सन डॉ. मोनिका एवं सुनीता का आभार व्यक्त किया और उनके मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने दोनों रिसोर्स पर्सन को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों के ज्ञान, कौशल एवं शिक्षण क्षमता को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यशाला में विद्यालय के अनेक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Share:

Comments

Leave a comment