लाडवा अनाज मंडी में धान की आवक 60 हजार क्विंटल से ज्यादा, सरकारी खरीद का इंतजार

लाडवा अनाज मंडी में धान की आवक 60 हजार क्विंटल से ज्यादा, सरकारी खरीद का इंतजार

लाडवा अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ी, सरकारी खरीद का इंतजार

लाडवा अनाज मंडी में 60 हजार क्विंटल से अधिक धान पहुंचा

लाडवा/ 26 सितंबर 2026 /मानव गर्ग/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

लाडवा अनाज मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक मंडी में 60 हजार क्विंटल से अधिक धान बिकने के लिए पहुंच चुका है। लेकिन सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण किसान अपनी फसल लेकर मंडी में खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। मंडी में धान की आवक बढ़ने के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ती जा रही है।

मार्केट कमेटी द्वारा गेट पास काटने का कार्य शुरू

मार्केट कमेटी के अनुसार मंडी में धान की आवक को देखते हुए गेट पास काटने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जबकि सरकारी खरीद का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही धान की सरकारी खरीद भी शुरू हो जाएगी।

कम दामों में बेचने को मजबूर किसान और खुले आसमान के नीचे सुखाई जा रही फसल

सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण कुछ किसान अपनी धान की फसल सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दामों में बेचने को मजबूर हैं। जबकि कुछ किसान अपनी फसल को सुखाकर मंडी में लगा रहे हैं, ताकि सरकारी खरीद शुरू होने के बाद निर्धारित सरकारी भाव पर धान बेच सकें। मंडी में कई किसान खुले आसमान के नीचे अपनी धान की फसल सुखाते हुए नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जल्द से जल्द सरकारी खरीद शुरू होना जरूरी है, ताकि उन्हें लंबे समय तक मंडी में अपनी फसल लेकर न बैठना पड़े और फसल का उचित मूल्य मिल सके।

मार्केट कमेटी सचिव ने दी जानकारी

मार्केट कमेटी सचिव संत कुमार सैनी ने बताया कि मंडी में धान की आवक को देखते हुए गेट पास काटने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शनिवार दोपहर तक आधा दर्जन से अधिक गेट पास काटे जा चुके थे। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए गेट पास काटने के लिए दो शिफ्टें शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि पहली शिफ्ट सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। इससे मंडी में पहुंचने वाले किसानों के गेट पास समय पर काटे जा सकेंगे और मंडी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Share:

Comments

Leave a comment