कुरुक्षेत्र आईटीआई के लिए पीएम सेतु योजना में 320 करोड़ मंजूर, सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

कुरुक्षेत्र आईटीआई के लिए पीएम सेतु योजना में 320 करोड़ मंजूर, सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र सरकार की पीएम सेतू योजना के तहत एक बड़ा कदम उठाया गया है। कुरुक्षेत्र आईटीआई क्लस्टर के लिए 320 करोड़ रुपए के प्लान को मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से मिली है। लाडवा मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता ने इस मंजूरी पर सांसद नवीन जिन्दल का आभार जताया है।

आईटीआई में बढ़ेंगी आधुनिक सुविधाएं

शिव गुप्ता ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से मिली इस मंजूरी से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होगा। आईटीआई में युवाओं को आधुनिक तकनीक के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण मिलने से उनकी रोजगार क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पीएम सेतू योजना के तहत आईटीआई में प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर होगी। इसके साथ ही युवाओं को देश और विदेश में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इंटरनेशनल स्किल सेंटर की स्थापना

उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में तीन इंटरनेशनल स्किल सेंटर भी स्थापित किए गए हैं। इन सेंटरों में क्षेत्र के हजारों युवा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पीएम सेतू योजना के तहत मिली मंजूरी को लेकर लाडवा में मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता और कार्यकर्ताओं ने सांसद नवीन जिंदल का आभार जताया है। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उपस्थित गणमान्य लोग

इस अवसर पर भाजपा नेता गणेश दत्त शर्मा, विक्रम डूढ़ा, कर्मवीर बदरपुर, अमन और लाडवा हल्का प्रभारी सलिंद्र कुमार उपस्थित रहे। इन सभी नेताओं ने इस योजना के लिए अपनी खुशी जाहिर की और क्षेत्र के विकास के लिए इसे महत्वपूर्ण बताया।

Share:

Comments

Leave a comment