कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईएमएस छात्र गुरमीत कटारिया का आईसीआईसीआई बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर पद पर चयन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईएमएस छात्र गुरमीत कटारिया का आईसीआईसीआई बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर पद पर चयन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज यानी आईएमएस के बीबीए विद्यार्थी गुरमीत कटारिया का चयन आईसीआईसीआई बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर हुआ है। यह कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योरशिप यानी केयूसीआईटीई द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया था। इस चयन प्रक्रिया के बाद चयनित विद्यार्थी को 5 लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज प्राप्त होगा।

आईएमएस निदेशक ने दी बधाई

आईएमएस के निदेशक प्रो. सिद्धार्थ एस. भारद्वाज ने गुरमीत कटारिया को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, कौशल एवं निरंतर प्रयासों का स्पष्ट परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अधिकारियों ने भी दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. मोहिंदर सिंह, डॉ. राजन शर्मा व डॉ. जेके चंदेल ने भी विद्यार्थी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने विद्यार्थी को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह पूरी जानकारी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क विभाग के निदेशक डॉ. महा सिंह पूनिया द्वारा दी गई है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment