कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी बोले- पौधारोपण से ही संभव है पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी बोले- पौधारोपण से ही संभव है पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण

पौधारोपण से ही पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण संभव - पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर करें हर व्यक्ति अधिकाधिक पौधारोपण: कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी।    कैबिनेट मंत्री ने शनिवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

नरवाना /19 सितम्बर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स /नरेंद्र जेठी

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि पौधारोपण से ही पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण संभव है। पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर हर व्यक्ति को अधिकाधिक पौधारोपण करना चाहिए। नरवाना में शनिवार को यह बात हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कही। उन्होंने स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

नरवाना से 19 सितंबर को विनय जेठी की रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में बढ़ते औद्योगीकरण के दौर में पर्यावरण प्रदूषण ज्वलंत मुद्दा बनता जा रहा है। प्रदूषित वातावरण को रोकने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण की दिशा में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। विशेषकर युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

यह कार्यक्रम ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ विषय पर आयोजित किया गया था। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने स्वयं पौधारोपण कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण का आधार हैं। इनके बिना स्वस्थ मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।

पौधारोपण से न केवल वातावरण में स्वच्छता एवं शुद्धता आती है, बल्कि जल और जीवन को सुरक्षित रखने में भी पेड़-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सरकार द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे विभिन्न जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इन अभियानों को सफल बनाने में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का नियमित रूप से संरक्षण और देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। कैबिनेट मंत्री ने आमजन, सामाजिक संगठनों तथा विशेषकर युवाओं का आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करें और लगाए गए पौधों की देखभाल सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और सुरक्षित जीवन का आधार बनेगा। पौधारोपण अभियान के दौरान नरवाना हल्का के विभिन्न स्थानों पर लगभग 700 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर बलदेव वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, वीरेंद्र नैन, सुरेश दनौदा, सुशील शास्त्री, सुरेश पांचाल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति, गुरलाल रसींदा, अमित धरोदी, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसवीर नैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment