सुरेंद्र सिंह के निधन पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जताया गहरा शोक, परिवार को बंधाया ढांढस

सुरेंद्र सिंह के निधन पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जताया गहरा शोक, परिवार को बंधाया ढांढस

सुरेंद्र सिंह के निधन पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जताया शोक

नरेंद्र जेठी/नरवाना /04अक्टूबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

नरवाना में सुरेंद्र सिंह के आकस्मिक निधन पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी रविवार को गांव हथों पहुंचे और भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह के निवास पर गए। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
  • कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी गांव हथों पहुंचे।
  • स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष और सरपंच प्रतिनिधि थे।
  • हृदय गति रुकने से शनिवार को सुरेंद्र सिंह का निधन हुआ था।

सुरेंद्र सिंह के निधन की पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि उझाना भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं गांव हथों के सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह का शनिवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। करीब 42 वर्षीय सुरेंद्र सिंह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने जताई संवेदना

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सुरेंद्र सिंह का असमय निधन परिवार, समाज और व्यक्तिगत रूप से उनके लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र सिंह मृदुभाषी, सौम्य और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। बुजुर्ग माता-पिता के सामने एक नौजवान बेटे का इस तरह चले जाना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र सिंह की कमी को पूरा करना संभव नहीं है।

परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा

कैबिनेट मंत्री ने स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह की पत्नी और अन्य परिजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वह परिवार के सदस्य के रूप में हर समय उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री के साथ मार्केट कमेटी अध्यक्ष अमित ढाकल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति, सत्यवान शर्मा, दिनेश गोयल, हंसराज समैन, ईश्वर गोयल, वीरेंद्र नैन, सुरेश पांचाल, रणधीर कश्यप, विनय मित्तल, राजेंद्र मल्लू, शशिकांत शर्मा, सरपंच दबलैन कुलदीप काला, विशाल मिर्धा, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसवीर नैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share:

Comments

Leave a comment