कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का ऐलान: नरवाना के विकास के लिए 250 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का ऐलान: नरवाना के विकास के लिए 250 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

नरवाना की चहुंमुखी विकास यात्रा को मिलेगी नयी गति-

250 करोड़ की विकास परियोजनाओं को मंजूरी तथा करोड़ों रुपए की अन्य विकास परियोजनाओं भी पाइपलाइन में - कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 12 में विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की ।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

नगर पार्षद सतीश गोयल ने अपने परिवारजनों एवं दोस्तों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

नरेंद्र जेठी/नरवाना /20 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा है कि नरवाना उनकी जन्मभूमि के साथ-साथ कर्मभूमि भी है। वह परिवार के सदस्य की तरह क्षेत्र की सेवा को अपना धर्म मानते हैं। वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी के सहयोग से नरवाना का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। यह बात उन्होंने वार्ड नंबर-12 में नगर पार्षद सतीश गोयल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर नगर पार्षद सतीश गोयल ने अपने परिवारजनों एवं दोस्तों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने सतीश गोयल एवं उनके साथियों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें उचित सम्मान देने का आश्वासन दिया।

250 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने घोषणा की कि नरवाना के विकास के लिए करीब 250 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है। इन परियोजनाओं के अलावा करोड़ों रुपए की अन्य विकास परियोजनाओं भी पाइपलाइन में हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद नरवाना आने वाले समय में विकास के मॉडल के रूप में धरातल पर नजर आएगा। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर-12 के विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आवश्यक विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार करवाकर जल्द काम शुरू करवाए जाएंगे। इसके साथ ही चार अन्य सडक़ों के निर्माण को भी कैबिनेट मंत्री ने मंजूरी दी।

नया बस स्टैंड और नागरिक अस्पताल का होगा निर्माण

कैबिनेट मंत्री ने जानकारी दी कि नरवाना में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बस स्टैंड की 12 बेज की नई बिल्डिंग तैयार की जाएगी। वहीं दूसरी और करीब 107 करोड़ रुपये की लागत से 100 बैड की क्षमता वाला नागरिक अस्पताल का नया भवन भी बनवाया जाएगा। इस अस्पताल के बनने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हिसार, पीजीआई चंडीगढ़ अथवा अन्य दूरदराज़ के बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा नरवाना में बेहतर सडक़, सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा कि 'सेवा ही संकल्प अभियान' सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम है।

Share:

Comments

Leave a comment