लाडवा की द कोणार्क अकादमी के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय कुश्ती व शतरंज में राज्य स्तर के लिए किया क्वालीफाई

लाडवा की द कोणार्क अकादमी के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय कुश्ती व शतरंज में राज्य स्तर के लिए किया क्वालीफाई

द कोणार्क अकादमी के खिलाडिय़ों ने जिला स्तरीय कुुश्ती व शतरंज में राज्य स्तर के लिए किया क्वालीफाई

लाडवा/19 सितम्बर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स /मानव गर्ग

हरियाणा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत अंडर-11 जिला स्तरीय स्कूल गेम्स का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में द कोणार्क अकादमी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में अकादमी के आठ खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

विद्यालय के निदेशक ने दी जानकारी

स्कूल के निदेशक एसएस शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि कोणार्क अकादमी के लिए गर्व का विषय है। राज्य स्तर के लिए चयनित होना विद्यार्थियों की मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व, अनुशासन और कभी हार न मानने का जज्बा पैदा करना है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने वाले ये खिलाड़ी इसी आत्मविश्वास के साथ राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

प्रचार्या अंजनी सिंह के विचार

वहीं प्रचार्या अंजनी सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन उनकी मेहनत और खेलों के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि कुश्ती में राधिया और हरलीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर अपनी जगह बनाई है। वहीं शतरंज में अयांश गर्ग, स्वारित शर्मा, दक्ष, अद्रिजा, यशस्वी सैनी और आयुषी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल किया है।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता में कोणार्क अकादमी की टग ऑफ वार छात्रा टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा शतरंज के छात्र एवं छात्रा वर्ग की टीमों ने भी प्रथम स्थान हासिल किया है। खिलाडि़यों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, टीमवर्क और खेल भावना का परिचय दिया है। टग ऑफ वार छात्र टीम, योगा छात्रा वर्ग तथा आर्टिस्टिक सोलो योगा छात्र वर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। कुश्ती में जोरावर ने दूसरा स्थान हासिल किया है, जबकि खो-खो छात्रा टीम भी दूसरे स्थान पर रही है। एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड़ और रिले में खिलाडि़यों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

Share:

Comments

Leave a comment