केएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बना ग्रामीण अंचलों के मरीजों का मसीहा, लग रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

केएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बना ग्रामीण अंचलों के मरीजों का मसीहा
-पांचों विधानसभाओं में रोज़ लग रहे तीन गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
-मेरे ब्रज का हर नागरिक स्वस्थ और खुशहाल रहेः किशन चौधरी
मथुरा/ 21 सितम्बर 2026 /मानव/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
केएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ग्रामीण अंचलों के मरीजों के लिए मसीहा बन गया है। यह अस्पताल मथुरा के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद और बीमार लोगों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जिला पंचायत अध्यक्ष एवं केएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन श्री किशन चौधरी की पहल पर चलाया जा रहा है।
पांचों विधानसभाओं में चल रहे हैं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
इस अभियान के तहत पांचों विधानसभाओं में रोज शिविर लग रहे हैं। मथुरा, गोवर्धन, छाता, मांट और फरह विधानसभा क्षेत्रों के तीन-तीन गांवों में प्रतिदिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अब तक 175 से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण इन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। हाल ही में मथुरा के चारबाग, हाथरस रोड सादाबाद स्थित राजनगर, सलेमपुर गांव (नंदा के यहां) तथा मथुरा की ब्रह्मपुरी कॉलोनी और परखम के बेरी गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया है।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही है मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण
शिविर में केएम मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया है। डॉक्टरों की इस विशेषज्ञ टीम ने मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की हैं। इस टीम में डॉ. पुलकित, डॉ. प्रतीक्षा, डॉ. सचिन, डॉ. नीतू, डॉ. कुशाग्र, डॉ. अमरनाथ, डॉ. प्रवीन, डॉ. शिव, डॉ. सिद्धांत और डॉ. दिलजीत शामिल रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मार्केटिंग मैनेजर आमीन खान और अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा है। इस टीम में हरेंद्र कुंतल, कैम्प इंचार्ज दीपक कंसल, मार्केटिंग कोऑर्डिनेटर पिंटू, पीआरओ लोकेश और नासिर खान भी शामिल रहे हैं।
ब्रजवासियों के स्वास्थ्य और खुशहाली का संकल्प
जिला पंचायत अध्यक्ष एवं केएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा है कि वे श्रीराधारानी जी और श्रीगिरिराज महाराज से प्रार्थना करते हैं कि उनके ब्रज का हर नागरिक स्वस्थ और खुशहाल रहे। इसी संकल्प के साथ उनकी डॉक्टर्स और प्रचार-प्रसार की टीम गांव-गांव पहुंचकर लोगों की सेवा कर रही है। उन्होंने ब्रजवासियों से अपील करते हुए कहा है कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज बिना किसी झिझक के अस्पताल आएं। मरीजों को अस्पताल लाने और इलाज के बाद वापस घर छोड़ने के लिए निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई गई है। ब्रजवासियों का दुख-दर्द उनका अपना दुख-दर्द है, जिसके निवारण के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे।