केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस पर स्लोगन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

केएम राजकीय महाविद्यालय में स्लोगन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन ।
शहीद-ए-आजम भगत सिंह जन्म दिवस पर विषय रहा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों का योगदान ।
पेंटिंग प्रतियोगिता में भारत व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में काजल प्रथम
नरेंद्र जेठी /नरवाना /30 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में इतिहास विभाग द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों का योगदान विषय पर स्लोगन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के आयोजक इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर जगजीत सिंह एवं प्राध्यापिका मीनाक्षी जी रहे हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान तथा राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण से परिचित करवाना रहा है। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर वीरेंद्र, विशाल एवं सुधीर ने निभाई है।
पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे
पेंटिंग प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के भारत ने पहला स्थान प्राप्त किया है। एम ए हिस्ट्री के अमन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बीए प्रथम वर्ष की सुखविंदर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा बीए प्रथम वर्ष की अंकिता व बीए फाइनल की अनु ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में बीए अंतिम वर्ष की काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुण्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है तथा अलका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। बीए प्रथम वर्ष की अनु व एम ए हिस्ट्री की प्रमिला ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है।
प्राचार्य डॉ मीनू सिंह का संबोधन
युवाओं के लिए प्रेरणा
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ मीनू सिंह ने कहा है कि शहीद भगत सिंह और उनके साथियों का जीवन युवाओं के लिए साहस, विचारशीलता, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास को समझने का आह्वान किया है। उन्होंने देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक आदर्शों के प्रति सजग रहने का भी विशेष आह्वान किया है।