करनाल में देवी चित्रलेखा जी के श्रीमुख से होगी श्रीमद्भागवत कथा, श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल ने दिया पावन निमंत्रण

करनाल के सेक्टर-12 स्थित गोल्डन मोमेंट में आगामी 28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक भव्य एवं दिव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल के पावन सान्निध्य में होने वाले इस आयोजन में परम पूज्या देवी चित्रलेखा जी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का अमृतमयी रसपान कराया जाएगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन सायं 3 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा।
श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से करनाल शहर के गणमान्य लोगों, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों तथा श्रद्धालुओं को स्नेह एवं श्रद्धापूर्वक कथा में पधारने का निमंत्रण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मंडल की ओर से शिव शक्ति इंटर ग्लोब एक्सपोर्ट प्रा.लि. तरावड़ी पहुंचकर managing director रमेश गुप्ता एवं अमन गुप्ता को भी श्रीमद्भागवत कथा का पावन निमंत्रण दिया गया।
मानव जीवन को संस्कार देने का माध्यम
इस अवसर पर श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल से जुड़े अंकुर गुप्ता एवं रजत गर्ग ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि मानव जीवन को संस्कार, भक्ति और सद्मार्ग की प्रेरणा देने वाला आध्यात्मिक माध्यम है। कथा के श्रवण से मन को शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचने की अपील
उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का श्रवण करने का आह्वान किया है। उन्होंने अपील की है कि 28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक प्रतिदिन सायं 3 से 6 बजे तक गोल्डन मोमेंट, सेक्टर-12 करनाल में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा में परिवार सहित पहुंचें। श्रद्धालु कथा का श्रवण कर भगवत्कृपा, आध्यात्मिक शांति एवं पुण्यलाभ प्राप्त करें।
इस अवसर पर अंकुर गुप्ता, अक्षत गुप्ता, रजत गर्ग, आशीष गुप्ता, तरुण बंसल, सार्थक मित्तल, विपिन गर्ग, प्रवीण गुप्ता, नितिश गोयल, आकाश गुप्ता, हर्ष गोयल, पुष्कर गोयल, अनिकेत गर्ग, अमन गुप्ता, रूशिल गुप्ता, अनीष गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।