Kal Ka Mausam: जाते-जाते मानसून फिर दिखाएगा तेवर; इन राज्यों में होगी भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

SAHAB RAM3 October 20262 min read0 viewsभारत
Kal Ka Mausam: जाते-जाते मानसून फिर दिखाएगा तेवर; इन राज्यों में होगी भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

कल का मौसम: उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों से मानसून विदाई हो चुकी है। लेकिन कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। अब मौसम विभाग ने कल यानी 4 अक्टूबर को बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार कल  रविवार को कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

कल 4 अक्टूबर को पूर्वोत्तर राज्य में भारी बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावन है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

वहीं केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 40-50 किमी/घंटा की हवाओं के साथ भारी बारिश और गरज-चमक हो सकती है।  इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट बारिश या बौछारें पड़ने के आसार हैं। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

इन राज्यों में साफ और शुष्क रहेगा मौसम  

वहीं उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम साफ रहेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के कारण दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहने की संभावना है।  इसके अलावा मध्य व पश्चिम भारत के राज्यों जैसे गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में बारिश की संभावना न के बराबर है। दिन के समय तेज धूप खिलने से थोड़ी गर्मी महसूस हो सकती है।

 मानसून की वापसी कहां पहुंची?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा अब सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती, हरनाई तक पहुंच गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों में मराठवाड़ा और विदर्भ के ज्यादातर हिस्सों, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ और इलाकों तथा तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों से भी मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। जिसके बाद देश के कई और हिस्से मानसून की विदाई हो जाएगी।

 

Share:

Comments

Leave a comment