कैथल में थाना सीवन पुलिस ने 500 नशीली ट्रामाडोल गोलियों के साथ एक आरोपी को किया काबू

कैथल में थाना सीवन पुलिस ने 500 नशीली ट्रामाडोल गोलियों के साथ एक आरोपी को किया काबू

कैथल में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना सीवन पुलिस ने 500 नशीली ट्रामाडोल गोलियों सहित एक आरोपी को काबू कर लिया है। यह कार्रवाई एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने इस मामले की पूरी जानकारी दी है। थाना सीवन पुलिस प्रभारी महिला एसआई मुकेश की अगुवाई में एएसआई राजेश की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार गांव खरोदी निवासी करण बस में सवार होकर नशीली प्रतिबंधित गोलियां बेचने का काम करता है। वह गुहला, चीका व सीवन के आसपास के गांवों में नशा करने वाले लड़कों को यह गोलियां सप्लाई करता था।

पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि आरोपी आज भी नशीली दवाइयों के साथ भूना मोड़ कांगथली आने वाला है। इस गुप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड की गई। रेड के दौरान एक युवक बस में से उतरकर गांव भूना की तरफ आता हुआ दिखाई दिया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पुलिस टीम को सामने देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए आरोपी को तुरंत काबू कर लिया। इसके बाद पुलिस सूचना के उपरांत मौके पर नायब तहसीलदार गुहला बलराज पहुंचे।

नायब तहसीलदार गुहला बलराज के समक्ष नियमानुसार आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान करण के कब्जे से ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड की 50 स्ट्रिप्स बरामद हुई। प्रत्येक स्ट्रिप में 10 गोलियां थीं, जिससे कुल 500 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं।

बरामद की गई इन नशीली गोलियों के संबंध में ड्रग कंट्रोल ऑफिसर से राय ली गई। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर ने उक्त सभी गोलियों को प्रतिबंधित बताया है। इस मामले को लेकर थाना सीवन में मामला दर्ज कर लिया गया है।

मौके पर पहुंचे एसआई सतीश द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अब अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment