कैथल में पुलिस का बड़ा सर्च अभियान: डेरा गरजा सिंह और सीवन में 650 लीटर लाहण बरामद, एक शराब तस्कर गिरफ्तार

कैथल में पुलिस का बड़ा सर्च अभियान: डेरा गरजा सिंह और सीवन में 650 लीटर लाहण बरामद, एक शराब तस्कर गिरफ्तार

atalhind@gmail.com: नशा व शराब तस्करों की धरपकड़ के लिए थाना शहर क्षेत्र में डेरा गरजा सिंह तथा थाना सीवन क्षेत्र के डेरा रायसिंह वाला में सघन सर्च अभियान चलाया गया है। इस अभियान के दौरान एक शराब तस्कर को काबू किया गया है और उसके कब्जे से 650 लीटर लाहण बरामद हुआ है। खास बात यह है कि आरोपी पर पहले से ही शराब तस्करी के 4 मामले दर्ज हैं।

कैथल जिला में नशा व शराब तस्करों की धरपकड़ करने के लिए, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार कैथल पुलिस द्वारा “नशा मुक्त हो जिला अभियान” के तहत लगातार विशेष कॉम्बिंग एवं चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। प्रतिदिन अलग-अलग थाना क्षेत्रों के गांवों और बस्तियों को चयनित करके सर्च अभियान चलाया जाता है। इसी कड़ी में मंगलवार को थाना शहर तथा थाना सीवन द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों व ठिकानों की गहन जांच की गई है।

थाना शहर और सीवन क्षेत्र में की गई व्यापक तलाशी

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना शहर एसएचओ इंस्पेक्टर सतपाल की अगुवाई में डेरा गरजा सिंह में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है। इसके अतिरिक्त थाना सीवन प्रभारी महिला एसआई मुकेश के नेतृत्व में डेरा रायसिंह वाला में संदिग्ध नशा व शराब तस्करों के घरों तथा संभावित ठिकानों पर विशेष सर्च अभियान चलाया गया है। पुलिस टीमों द्वारा गहन तलाशी लेते हुए यह जांच की गई कि कहीं किसी स्थान पर मादक पदार्थ, अवैध शराब या अन्य गैरकानूनी सामग्री छिपाकर तो नहीं रखी गई है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी पूरी नजर रखी गई है।

डेरा गरजा सिंह से आरोपी सुखविंद्र सिंह गिरफ्तार

इस दौरान थाना शहर पुलिस टीम द्वारा डेरा गरजा सिंह से आरोपी सुखविंद्र सिंह को काबू किया गया है। आरोपी द्वारा घर की छत पर एक टंकी रखी गई थी, जो टंकी से शराब निकालने के लिए रखा गया 650 लीटर लाहण बरामद हुआ है। इससे पहले 13 सितंबर को भी डेरा गरजा सिंह में सर्चिंग अभियान चलाया गया था जिसमें आरोपी सुखविंद्र सिंह द्वारा फर्श के नीचे एक टंकी दबा रखी थी, जो टंकी से शराब निकालने के लिए रखा गया 500 लीटर लाहण व एक प्लास्टिक केनी से 5 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई थी। आरोपी पर पहले भी शराब तस्करी के 4 मामले दर्ज हैं।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन का बयान

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि जिला पुलिस का मुख्य उद्देश्य कैथल को नशा मुक्त बनाना तथा अपराधियों में कानून का भय उत्पन्न करना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नशा तस्करी जैसे समाज विरोधी अपराधों में शामिल व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जिला पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन, चेकिंग अभियान तथा निगरानी की जा रही है। कैथल पुलिस भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रखेगी, ताकि जिला में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।

Share:

Comments

Leave a comment