कैथल पुलिस की जुलाई माह में बड़ी कार्रवाई: 106 मामलों में 126 आरोपी गिरफ्तार

Fatah Singh Uajala5 August 20262 min read67 viewsकैथल
कैथल पुलिस की जुलाई माह में बड़ी कार्रवाई: 106 मामलों में 126 आरोपी गिरफ्तार

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में चलाए गए विशेष

कैथल / 05 अगस्त 2026 / अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

कैथल जिला पुलिस द्वारा जुलाई माह के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी और अवैध असला रखने के 106 मामलों में 126 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

 

 

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियानों के तहत नशा तस्करों के 24 मामलों में 35 आरोपियों को काबू करके भारी मात्रा में डोडा पोस्त, चूरा पोस्त, गांजा, अफीम, चरस, हैरोइन और नशीली गोलियां बरामद की गईं।

 

इसके अलावा शराब तस्करों के खिलाफ 46 मामलों में 45 आरोपियों को गिरफ्तार कर देशी, हथकड़ी, अंग्रेजी शराब और लाहण बरामद किया गया। पुलिस ने संपत्ति के विरुद्ध अपराधों में कार्रवाई करते हुए 16 मामलों में 18 आरोपियों को काबू कर 16 लाख 46 हजार 200 रुपए मूल्य की चोरीशुदा संपत्ति बरामद की है।

 

 

अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 12 मामलों में 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर 13 अवैध देसी पिस्तौल और 9 कारतूस बरामद किए गए, जबकि जुआ अधिनियम के तहत 8 मामलों में 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर 76 हजार 730 रुपये बरामद किए गए। जुलाई माह के दौरान 14 बेल जंपर, 13 पी.ओ. आरोपी और 3 मोस्ट वांटेड अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।

अन्य मामलों में थाना राजौंद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 8 रोहेड़ा रोड राजौंद निवासी सोनू को मंडवाल रोड स्थित नहर पुल के पास से 15 बोतल हथकड़ी शराब सहित गिरफ्तार किया है, जिससे नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

 

वहीं बस स्टैंड कैथल पर जेब काटकर 25,000 रुपये चोरी करने के मामले में सीआईए कलायत पुलिस ने गांव गुलाम खेड़ी निवासी अजय और गांव जखोली निवासी जय भगवान को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गांव बालू निवासी जोगिंदर की शिकायत पर की गई, जो 3 जनवरी को अपनी भतीजी को परीक्षा के लिए बस स्टैंड छोड़ने आए थे और भीड़ का फायदा उठाकर जेब से पैसे चोरी हुए थे। आरोपियों के कब्जे से 2950 रुपये बरामद किए गए हैं।

फैक्ट्री से चोरी के मामले में एंटी नारकोटिक सैल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन नगर कैथल निवासी राजकुमार और चोरी का सामान खरीदने वाले माता गेट कैथल निवासी शिवकुमार को गिरफ्तार किया है।

 

 

यह मामला पट्टी अफगान कैथल निवासी पाला राम की निर्माणाधीन न्यू फैरैडस मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री से तांबा व कांसा के बर्तन और अन्य सामान चोरी होने के संबंध में थाना शहर कैथल में दर्ज किया गया था, जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर ने चोरी का सामान कबाड़ी शिवकुमार को बेचना कबूल किया और पुलिस ने सामान बरामद कर लिया है।

Share:

Comments

Leave a comment