कैथल में थाना शहर पुलिस की बड़ी कामयाबी, मात्र एक घंटे में 3 साल का गुमशुदा बच्चा किया सकुशल बरामद

सेवा, सुरक्षा और सहयोग के नारे को चरितार्थ करते हुए थाना शहर पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने करीब एक घंटे की भीतर 3 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। इसके बाद बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने कैथल पुलिस का बार-बार धन्यवाद किया है।
कैथल एसपी के निर्देशन में हुई त्वरित कार्रवाई
कैथल पुलिस एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल निर्देशन में काम कर रही है। पुलिस सेवा, सुरक्षा और सहयोग के संकल्प को लगातार चरितार्थ कर रही है। इसी कड़ी में थाना शहर कैथल पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की है। पुलिस ने गुम हुए 3 वर्षीय बच्चे को करीब एक घंटे के भीतर सकुशल तलाश लिया है। बच्चे के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।
रेलवे गेट के पास भंडारे से अलग हुआ था बच्चा
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने जानकारी देते हुए पूरी घटना बताई है। उनके अनुसार बच्चा अपने परिजनों के साथ रेलवे गेट कैथल के पास आयोजित भंडारे में आया हुआ था। इसी दौरान दोपहर करीब 1 बजे बच्चा परिजनों से अलग होकर कहीं चला गया था। काफी तलाश करने के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला। तब परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी थी।
सब्जी मंडी से सकुशल मिला बच्चा
सूचना मिलते ही थाना शहर कैथल एसएचओ इंस्पेक्टर सतपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई। पुलिस टीम ने बच्चे की तलाश बहुत तेजी से शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश की और आवश्यक पूछताछ की। पुलिस ने करीब एक घंटे के भीतर बच्चे को सब्जी मंडी कैथल से सकुशल बरामद कर लिया।
परिजनों के हवाले किया गया बच्चा
सब्जी मंडी से मिलने के बाद बच्चे को थाना शहर कैथल लाया गया। थाने में आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के उपरांत बच्चे को परिजनों को सौंपा गया। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। परिजनों ने पुलिस टीम की तत्परता एवं सहयोग के लिए कैथल पुलिस का आभार व्यक्त किया है।