कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध नशीले पदार्थों के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार और 46 मोबाइल फोन बरामद

कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध नशीले पदार्थों के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार और 46 मोबाइल फोन बरामद

जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की गई है। सीआईए-1 कैथल व एंटी एक्सटॉर्शन सैल कैथल द्वारा नशा तस्करी के अलग-अलग 2 मामलों में 2 आरोपियों को काबू कर लिया गया है। जिनके कब्जे से 21 किलो गांजा फूल पत्ती व 1 किलो 167 ग्राम अफीम बरामद हुआ है। इसके अलावा पुलिस ने शराब तस्कर को भी पकड़ा है और साइबर सेल ने गुमशुदा मोबाइल बरामद किए हैं।

सीआईए-1 पुलिस द्वारा कमर्शियल क्वांटिटी गांजा बरामदगी मामले में आरोपी काबू

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में सीआईए-1 कैथल प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई गुरदान सिंह की टीम अपराधों व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गांव बरटा बस अड्डा के पास मौजूद थी।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

जंहा एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव रेवर जिला जींद निवासी टींकू गांजा फूल पत्ती बेचने का काम करता है तथा मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव गलौली की तरफ से गांजा फूल पत्ती लेकर गांव बरटा की तरफ आने वाला है।

सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम द्वारा गांव बरटा से गांव गलौली जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी करके वाहनों की निगरानी शुरू कर दी गई।

कुछ समय बाद गांव गलौली की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया।

मोटरसाइकिल चालक पुलिस को देखकर वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन मोटरसाइकिल बंद हो जाने के कारण पुलिस टीम द्वारा उसे काबू कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान संदिग्ध की पहचान गांव रेवर जिला जींद निवासी टींकू के रूप में हुई।

पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डीएसपी मुख्यालय कैथल बीर भान के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक कट्टे से 21 किलो गांजा फूल पत्ती बरामद हुई।

यह मामला कमर्शियल क्वांटिटी का है।

थाना सदर में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एसआई जयभगवान द्वारा आरोपी को काबू कर लिया गया।

व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

एंटी एक्सटॉर्शन सैल द्वारा अफीम तस्कर काबू

प्रवक्ता ने बताया दूसरे मामले में एंटी एक्सटॉर्शन सैल कैथल प्रभारी एएसआई तरसेम की टीम अपराध एवं नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए शहर कैथल से गश्त करते हुए गांव क्योड़क में जसवंती रोड के पास मौजूद थी, तभी एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव नौच निवासी एक व्यक्ति नहर पुल के पास अफीम लेकर किसी के इंतजार में खड़ा है।

सूचना को विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा रेडिंग पार्टी गठित करके गांव नौच नहर पुल के पास पहुंचकर देखा कि सूचना के अनुसार हुलिया व कपड़े पहने एक व्यक्ति नहर पुल के पास खड़ा दिखाई दिया।

जो पुलिस की गाड़ी को देखकर नहर के साथ लगती पटरी की ओर जाने लगा।

जिसे पुलिस टीम द्वारा काबू कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान संदिग्ध की पहचान नौच निवासी प्रवीण के रूप में हुई।

पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डीएसपी मुख्यालय कैथल बीर भान के समक्ष आरोपी की नियमानुसार तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में थैले से 1 किलो 167 ग्राम अफीम बरामद हुई।

जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एसआई जसबीर सिंह द्वारा आरोपी को काबू कर लिया गया।

आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना पुण्डरी पुलिस द्वारा एक शराब तस्कर काबू, 21 बोतल नाजायज शराब बरामद

अवैध शराब का धंधा करने वाले आरोपियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार शिकंजा कसते हुए थाना पुण्डरी पुलिस द्वारा एक आरोपी को 21 बोतल नाजायज शराब सहित काबू कर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पुण्डरी पुलिस के पीएसआई मंजीत सिंह की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गांव हजवाना से गांव ढींग रोड पर नाकाबंदी करके आरोपी हजवाना निवासी महेन्द्र सिंह को काबू कर लिया गया।

जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक कट्टे में 21 बोतल नाजायज शराब बरामद हुई।

जिस बारे थाना पुण्डरी में मामला दर्ज कर लिया गया।

आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने ढूंढ निकाले करीब 7.35 लाख रुपए कीमत के 46 गुमशुदा मोबाइल फोन

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की साइबर सेल जहां अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभा रही है वहीं जिला की साइबर सेल प्रभारी एएसआई राकेश की अगुवाई में एएसआई रणदीप सिंह, एचसी दीपक, एचसी अरुण, सिपाही मोनु व अजय वीर की टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटा कर सितंबर माह में आमजन के गुम हुए करीब 7.35 लाख रुपये से अधिक कीमत के 46 मोबाइल फोन को ढूंढ कर सराहनीय कार्य किया है।

डीएसपी सुशील प्रकाश द्वारा पुलिस लाइन कैथल में आज उक्त मोबाइल फोनों के मालिकों को बुलाकर मोबाइल फोन सौंपे गए।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुलिस का थैंक्स कहकर आभार जताया।

वहीं मोबाइल फोन ढूंढने में अहम भूमिका निभाने वाली साइबर सेल टीम की प्रशंसा की।

डीएसपी सुशील प्रकाश ने कहा कि जिला पुलिस की साइबर सेल ने अब तक सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त मोबाइल गुम की शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हुए लाखों रुपए की कीमत के मोबाइल को ट्रेस करने में सफलता हासिल की है।

उन्होंने सीईआईआर पोर्टल के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाए गए इस पोर्टल की खासियत यह है कि इस पर शिकायत रजिस्टर्ड करने उपरांत मोबाइल का आईएमईआई ब्लॉक हो जाता है और मोबाइल ट्रेस होने उपरांत शिकायतकर्ता को सूचना दे दी जाती है।

वहीं एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि साइबर सैल पुलिस का यह एक सराहनीय कार्य है।

उन्होंने कहा कि जहां मोबाइल फोन मालिकों को उनके मोबाइल फोन मिलने की खुशी है वहीं उनके मोबाइल फोन अपराधी किस्म के लोगों के हत्थे चढ़ने से भी बचे हैं।

उन्होंने कहा कि साइबर सैल टीम लगातार गुमशुदा मोबाइल्स की मॉनिटरिंग करती है इसी के परिणाम स्वरूप ही खोये हुए मोबाइल पुलिस टीम द्वारा बरामद किये गये है।

उन्होंने कहा कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत उसकी सूचना ई दिशा केंद्र के माध्यम से सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराएं ताकि उसका गलत इस्तेमाल ना हो तथा जल्दी से जल्दी उसे महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर ढूंढा जा सके।

Share:

Comments

Leave a comment