कैथल में एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई: 8.41 ग्राम हेरोइन और 9 किलो 205 ग्राम चूरा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैथल में एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई: 8.41 ग्राम हेरोइन और 9 किलो 205 ग्राम चूरा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैथल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8.41 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा और 9 किलो 205 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पहला मामला: राजौंद क्षेत्र से 8.41 ग्राम हेरोइन बरामद

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में एंटी नारकोटिक सेल कैथल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई की गई। इस टीम में शामिल एएसआई जसमेर सिंह की टीम राजौंद क्षेत्र में गश्त कर रही थी और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांव मंडवाल को जाने वाले रास्ते पर खड़ा है। यह व्यक्ति नशीला पदार्थ हेरोइन या चिट्टा बेचने के लिए किसी का इंतजार कर रहा था। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम ने तुरंत उक्त स्थान पर दबिश दी और संदिग्ध को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव बोहत जिला जींद निवासी सतपाल के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर नायब तहसीलदार राजौंद सुभाष चंद पहुंचे। उनकी मौजूदगी में जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से 8.41 ग्राम हेरोइन या चिट्टा बरामद हुआ। इस मामले को लेकर थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया। मौके पर पहुंचे एसआई बलराज द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सतपाल को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दूसरा मामला: 152-डी हाईवे से 9 किलो 205 ग्राम चूरा पोस्त के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

दूसरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल कैथल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में यह कार्रवाई हुई। इस बार एसआई जय भगवान सिंह की टीम रात्रिकालीन गश्त पर थी और अपराध की रोकथाम के लिए 152-डी हाईवे पर गांव मोहना पुल के नीचे मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक जिसका नंबर HR73A-0119 है उसमें भारी मात्रा में नशीला पदार्थ डोडा पोस्त हो सकता है। यह ट्रक राजौंद की तरफ से आ रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 152-डी पुल के ऊपर गांव मोहना के नजदीक नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद वही ट्रक राजौंद की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब ट्रक को रुकने का इशारा किया तो ट्रक चालक डर गया। पुलिस पार्टी को देखकर ट्रक चालक ने ट्रक को पीछे रोका और नीचे उतरकर भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने ट्रक सहित आरोपी को तुरंत काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव नेहरा जिला जींद निवासी बलदेव के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर नायब तहसीलदार पुंडरी अंसुल पहुंचे। उनकी मौजूदगी में नियमानुसार ट्रक की तलाशी ली गई। ड्राइवर सीट के पीछे रखे पीले रंग के प्लास्टिक के कट्टे से 9 किलो 205 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। इस संबंध में थाना पुंडरी में मामला दर्ज किया गया। मौके पर पहुंचे एएसआई जसमेर सिंह द्वारा आरोपी बलदेव को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बलदेव से व्यापक और गहरी पूछताछ करने के लिए अदालत से 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment