कैथल में जेल से छूटे युवक को लेने पहुंचे साथियों ने हाईवे पर मचाया हुड़दंग, सीआईए कलायत पुलिस ने 6 आरोपी किए गिरफ्तार और 5 गाड़ियां जब्त

कैथल में जेल से छूटे युवक को लेने पहुंचे साथियों ने हाईवे पर मचाया हुड़दंग, सीआईए कलायत पुलिस ने 6 आरोपी किए गिरफ्तार और 5 गाड़ियां जब्त

कैथल में जेल से जमानत पर बाहर आए युवक को लेने पहुंचे साथियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंगामा करने का मामला सामने आया है। तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर यातायात में बाधा डालने तथा हुड़दंग बाजी करने के मामले में सीआईए कलायत पुलिस द्वारा 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और घटना में प्रयुक्त 5 गाड़ियां जब्त कर ली गई हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग-152 पर मचाया हुड़दंग

कैथल से 26 सितंबर को प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-152 पर तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित करने व हुड़दंगबाजी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। सीआईए कलायत पुलिस द्वारा 6 आरोपियों को गिरफ्तार करके वारदात में प्रयुक्त 5 गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

सीआईए कलायत प्रभारी ने दी जानकारी

सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की 22 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे अंबाला-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग-152 पर गांव खरक पांडवा के पास कई गाड़ियां तेज गति एवं लापरवाही से चलाई जा रही थी। वाहनों में सवार व्यक्तियों द्वारा सड़क पर शोर-शराबा किया जा रहा था तथा वाहनों को इस प्रकार चलाया जा रहा था, जिससे हाईवे पर आने-जाने वाले आम नागरिकों, अन्य वाहन चालकों तथा एंबुलेंस आदि के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने की स्थिति बनी।

करनाल जेल से जमानत पर बाहर आया था जयप्रकाश

जांच में सामने आया कि गांव खरक पांडवा निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी 22 सितंबर को जिला जेल करनाल से जमानत पर बाहर आया था। उसे लेने के लिए उसके साथी कई गाड़ियां लेकर करनाल जेल पहुंचे थे। वापस गांव की ओर आते समय तितरम से गांव खरकपांडवा की तरफ एनएच 152 पर गाड़ियों को तेज एवं लापरवाहीपूर्ण तरीके से चलाकर यातायात प्रभावित किया गया तथा हुड़दंगबाजी की गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला और की गिरफ्तारी

इस संबंध में राहगीरों द्वारा डायल-112 पर शिकायत किए जाने की सूचना भी पुलिस के सामने आई, जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच सीआईए कलायत पुलिस के एचसी विनोद कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी खरकपांडवा निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी, सुनील, साहिल, सुमित, कैथल निवासी नमनप्रीत, और बलबेहड़ा निवासी राजेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 5 गाड़ी भी जब्त की गई है। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment