कैथल में प्लाट कब्जा करने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मोटर तार चोरी और गुरुद्वारा चोरी के प्रयास में भी आरोपी काबू

कैथल में प्लाट कब्जा करने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मोटर तार चोरी और गुरुद्वारा चोरी के प्रयास में भी आरोपी काबू

कैथल में अपराध की तीन अलग-अलग वारदातों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली घटना कलायत क्षेत्र की है, जहां प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए-1 पुलिस ने वांछित आरोपी प्रवीन उर्फ डुली को वृंदावन यूपी से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस द्वारा पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्लाट पर कब्जा और जानलेवा हमला

डीएसपी कलायत रोहताश ने बताया कि वार्ड नंबर 12 कलायत निवासी शीशपाल की शिकायत पर थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार रेलवे रोड कलायत स्थित एक प्लाट को लेकर आरोपियों के साथ विवाद चल रहा था। आरोप है कि प्लाट पर कब्जा करने के उद्देश्य से आरोपियों द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए तथा निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई गई। शिकायत के अनुसार 1 जुलाई 2026 की रात शीशपाल व उसकी पत्नी माया देवी प्लाट पर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ आरोपी दीवार फांदकर प्लाट में घुस आए और निर्माण को नुकसान पहुंचाया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में रात करीब 2 बजे रेलवे रोड स्थित मोरवी नंदन अस्पताल के पास आरोपियों ने शीशपाल व उसकी पत्नी का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि सतबीर उर्फ सोनू रैबारी व उसके साथी ने शीशपाल पर डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को पहले सरकारी अस्पताल कलायत तथा बाद में सरकारी अस्पताल कैथल रेफर किया गया। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रवीन उर्फ डुली षडयंत्र बनाकर भू-माफिया का काम करता हैं। आरोपी प्रवीन भी उक्त वारदात में शामिल था। आरोपी प्रवीन उर्फ डुली ने अपने अन्य साथी राकेश उर्फ राकू, सलीम व अन्य के साथ मिलकर किसी कमजोर आदमी के प्लाट पर जबरन कब्जा करने, जबरन वसूली करने, धोखाधड़ी करने सहित अन्य वारदातों को अंजाम देने का एक संगठित गिरोह चला रहे है। आरोपी पर जिला कैथल में कातिलाना हमला, धोखाधड़ी व लड़ाई झगड़ा के 7 से अधिक मामले दर्ज है। आरोपी से व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

मोटर की तार व बैटरी चोरी

दूसरी घटना सीवन क्षेत्र की है, जहां खेतों में लगी मोटरों की तार व अन्य सामान चोरी करने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई संदीप सिंह की टीम द्वारा आरोपी कांगथली निवासी सुखविंद्र उर्फ सुखा को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव मांडी सदरा निवासी सटालन सिंह की शिकायत अनुसार 28 अप्रैल की रात करीब 7 बजे वह खेत से घर चला गया था। अगले दिन 29 अप्रैल को सुबह करीब 6 बजे खेत में पहुंचने पर उसने देखा कि मोटर वाले कमरे से किसी अज्ञात चोर द्वारा उसकी मोटर की करीब 30 फुट तार तथा एक एक्साइड कंपनी की बड़ी बैटरी चोरी कर ली गई थी। उसने आसपास के किसानों से पता किया तो पता चला कि चोरों द्वारा उसके खेत पड़ोसी योगा सिंह की करीब 20 फुट, दविंद्र सिंह की करीब 60 फुट, करनैल सिंह की करीब 25 फुट, नरिंदर सिंह की करीब 100 फुट, जतिंदर सिंह की करीब 80 फुट तथा गुरविंद्र सिंह की करीब 100 फुट तार चोरी होना पाया गया। 27 अप्रैल की रात को पड़ोसियों के खेतों से भी मोटर की तारें चोरी हुई थीं। जिस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से 83 फुट चोरीशुदा तार बरामद कर ली गई। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गुरुद्वारा में चोरी की कोशिश

तीसरी घटना थाना सीवन क्षेत्र की है, जहां एक गुरुद्वारा में चोरी की कोशिश करने के मामले में थाना सीवन प्रभारी महिला एसआई मुकेश की अगुवाई में एसआई सतीश कुमार की टीम द्वारा आरोपी गांव सैर निवासी बलदेव उर्फ पोलू को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव उमेदपुर निवासी गुरचरण सिंह ने बताया कि वह उमेदपुर स्थित गुरुद्वारा डेरा साहिब का प्रधान है। 18 सितंबर की रात करीब साढे 11 बजे गुरुद्वारा में बलदेव सिंह उर्फ पोलू निवासी सैर ने नशे की हालत में गुरुद्वारा में अलमारी खोलकर चोरी करने की कोशिश की। जिस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक आरी व बाइक बरामद कर ली गई। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment