तोशाम सर्वखाप के प्रधान चुने गए जोगेंद्र सिंह बागनवाला, जाट धर्मशाला में हुई पंचायत

तोशाम सर्वखाप के प्रधान चुने गए जोगेंद्र सिंह बागनवाला, जाट धर्मशाला में हुई पंचायत

तोशाम सर्वखाप के प्रधान चुने गए जोगेंद्र सिंह बागनवाला

तोशाम, 04 अक्तूबर,(विष्णु दत्त शास्त्री)अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

तोशाम में सर्वखाप पंचायत का आयोजन किया गया है। तोशाम, 04 अक्तूबर, (विष्णु दत्त शास्त्री)। रविवार को तोशाम की जाट धर्मशाला प्रांगण में तोशाम क्षेत्र के विभिन्न गांव के गणमान्य व्यक्तियों की पंचायत आयोजित हुई। इस पंचायत की अध्यक्षता मास्टर मोलू राम ने की। इस पंचायत में काफी देर तक विचार-विमर्श किया गया। विचार-विमर्श के पश्चात सर्वसम्मति से जोगेंद्र सिंह बागनवाला को तोशाम सर्वखाप का प्रधान चुना गया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
  • तोशाम की जाट धर्मशाला में विभिन्न गांवों के गणमान्य लोगों की पंचायत हुई।
  • मास्टर मोलू राम की अध्यक्षता में जोगेंद्र सिंह बागनवाला को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया।
  • बुजुर्गों ने पगड़ी पहनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी और पुरानी कार्यकारिणी को यथावत रखा गया।

जोगेंद्र सिंह बागनवाला को सौंपी गई प्रधान पद की जिम्मेदारी

इस दौरान उपस्थित बुजुर्गों ने जोगेंद्र सिंह बागनवाला को मान-सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर प्रधान पद की जिम्मेवारी सौंपी। इस दौरान उप प्रधान पद के लिए गांव सागवान निवासी राजपाल तथा सचिव पद के लिए गांव झांवरी निवासी कुलदीप ख्यालिया का चयन किया गया। इसके अलावा पुरानी कार्यकारिणी को यथावत चुना गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया।

नवचयनित प्रधान ने रखी प्राथमिकताएं

इस दौरान नवचयनित तोशाम सर्वखाप के प्रधान जोगेंद्र सिंह बागनवाला ने एक बयान दिया। जोगेंद्र सिंह बागनवाला ने कहा कि जो मान-सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर उपस्थित बुजुर्गों ने उन्हें अहम जिम्मेवारी सौंपी है, उस जिम्मेवारी को वह पूरी निष्ठा, लग्न तथा ईमानदारी के साथ निभाएंगे। जोगेंद्र सिंह बागनवाला का कहना था कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि युवाओं तथा बुजुर्गों के सहयोग से समाज में फैली हुई नशा आदि विभिन्न कुरीतियों को दूर किया जाएगा।

शिक्षा और नशा मुक्ति पर रहेगा विशेष जोर

युवाओं को और भी अधिक शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। इससे युवा अधिक से अधिक शिक्षित होकर अच्छे पद ग्रहण करेंगे। युवा अच्छे पद ग्रहण करके अपने परिवार, गांव, जिले का नाम रोशन करेंगे। वहीं युवा टीम का गठन करके विशेषकर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा अश्लील गानों सहित अन्य कुरीतियों को भी समाज से दूर करने का प्रयत्न किया जाएगा।

गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस मौके पर अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इनमें चंद्र सिंह पंघाल, पूर्व चेयरमैन सुखबीर पंघाल, महेंद्र पंघाल, कृष्ण कुमार, राजेश, सुरेश बागनवाला, रमेश बागनवाला, मास्टर अत्तर सिंह, सतबीर सिंह, मास्टर सुरेंद्र, रमेश खरकड़ी सोहान, सुरेश, जिले सिंह, रणधीर शामिल रहे। इसके अलावा खरकड़ी माखवान से राजकुमार, राजेश, कुलदीप, पवन लक्ष्मणपुरा, बलजीत, घीसाराम, गांव सागवान से सुरेश, बिजेंद्र, गौरा, गांव झांवरी से शेर सिंह, कमल, पप्पू, भागू पंघाल, संदीप, जगदीप, सत्यवान, संदीप पंघाल आदि तोशाम सहित विभिन्न गांव के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Share:

Comments

Leave a comment