जींद: पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

जींद: पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

जींद, 22 सितंबर। थाना शहर सफीदों पुलिस ने पूर्व में शराब कारोबारी रहे व्यक्ति से फिरौती मांगने व राशि न देने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपितों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान हाट निवासी चक्रवर्ती तथा गांव मलार निवासी शीलू के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

संजय शर्मा को मिली थी धमकी

पूर्व में शराब कारोबारी रहे संजय शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका हैचरियों को फीड की सप्लाई का कारोबार है। 27 जून को उसके पास अनजान विदेशी नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वालों ने उससे पांच करोड़ की फिरौती मांगी और राशि न देने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जिसके बारे में उसने पुलिस को अवगत करा दिया था। पुलिस ने उसे सुरक्षा ऑफर की थी लेकिन उसने उसे गंभीरता से नहीं लिया था।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

17 जुलाई को दोबारा आई विदेशी नंबर से कॉल

गत 17 जुलाई को उसके पास फिर से विदेशी नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले दोनों आरोपितों ने पांच करोड़ रुपये फिरौती की फिर से डिमांड की थी। उन्होंने राशि न देने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। इसी प्रकार उसके पुराने साथी को भी धमकी देकर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला और की गिरफ्तारी

शहर थाना सफीदों पुलिस ने कारोबारी संजय की शिकायत पर गिल्ली राणा तथा रोहित गोदारा के खिलाफ फिरौती मांगने, धमकी देने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया था। थाना शहर सफीदों के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने मंगलवार को बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल, व्हाट्सऐप संपर्क तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया था। इस दौरान गांव हाट निवासी चक्रवर्ती व मलार निवासी शीलू के नाम उभर कर सामने आए थे। जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment