जींद में पैंशनर्ज ने मांगों को लेकर लघु सचिवालय पर किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन

जींद में पैंशनर्ज ने मांगों को लेकर लघु सचिवालय पर किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन

जींद में अखिल भारतीय सरकारी कर्मचारी पेंशनर्स फैडरेशन के आह्वान पर बुधवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ के रिटायर्ड कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नगराधीश मोनिका के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा।

इससे पहले 24 घंटे के महापड़ाव में उपस्थित रिटायर्ड कर्मचारियों को कई प्रमुख वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला प्रधान विक्रम सिंह, सचिव राजकुमार श्योकंद, राज्य उपाध्यक्ष छज्जूराम नैन, रामप्यारी, बोहती देवी, राज्य उपाध्यक्ष आजाद पांचाल व किसान सभा के राज्याध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने अपने विचार रखे।

आठवें वेतन आयोग को लेकर चेतावनी

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पड़ाव को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार एक जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों और अधिकारियों को वेतन आयोग का पूरा लाभ नहीं देना चाहती है। इसलिए हम मांग करते हैं कि आठवें वेतन आयोग की टर्मस ऑफ रेफरेंस की समीक्षा की जाए।

आगामी आंदोलन की रूपरेखा

उन्होंने बताया कि आगामी 12 दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में रिटायर्ड कर्मचारियों की बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। फिर भी यदि सरकार ने अपना अडिय़ल रवैया नहीं बदला तो अगले दिन 13 दिसंबर की कन्वैंशन में बड़े आंदोलन की घोषणा हो सकती है।

कर्मचारियों का संघर्ष रहेगा जारी

राज्य उपाध्यक्ष छज्जूराम नैन ने कहा कि जब तक सरकार मांगें नहीं मानती तब तक रिटायर्ड कर्मचारी चैन से नहीं बैठेंगे। इस प्रदर्शन में मास्टर सतबीर सिंह, कर्मवीर सिंह संधू, मास्टर बलजीत सिंह, मनदीप नेहरा, बलवान सिंह खरकभूरा, ईश्वर सिंह ठाकुर, राजेंद्र सैनी, रामफल दलाल, राजकरण शर्मा सहित अनेक रिटायर्ड कर्मचारी शामिल हुए।

Share:

Comments

Leave a comment