जींद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बारिश के बीच किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

जींद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बारिश के बीच किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

जींद में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बारिश के बीच शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय लघु सचिवालय के पास मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक कर अपना कड़ा रोष व्यक्त किया।

सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के आरोप

सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भाजपा का एजेंट बन कर लोगों के अधिकारों पर डाका डालने का काम किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकतंत्र पर जो प्रहार किया है, उससे देश की जनता में बहुत बड़ा रोष बना हुआ है। जनता तुरंत प्रभाव से ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रही है। इस मांग को बुलंद करने के लिए ही कांग्रेस ने तमाम जिलों में प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पुन: चुनाव कराने की मांग

सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने आगे कहा कि भाजपा ने लोगों के वोट चोरी कर सत्ता हथियाने का काम किया है। देश का लोकतंत्र जिंदा रहे, इसके लिए यह बेहद जरूरी है कि ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में जो भी और जहां भी चुनाव हुए हैं, वहां पुन: चुनाव कराए जाएं। यदि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कदमताल करते हुए प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता जनता जनार्दन के साथ यूं ही मैदान में गर्जता रहेगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिषिपाल हैबतपुर के बयान

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिषिपाल हैबतपुर ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में कतई भी विश्वास नहीं है। देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहले ही तथ्यों के साथ भाजपा और उसके एजेंट के तौर पर काम कर रहे मुख्य चुनाव आयुक्त के कारनामों की पोल खोलने का काम किया था। मगर पिछले दिनों चुनाव आयोग के दो आयुक्तों का रुख सामने आने के बाद यह बात सिद्ध हो गई कि सरकारें सौ प्रतिशत चोरी हो रही हैं।

Share:

Comments

Leave a comment