जींद नागरिक अस्पताल में महिला से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी ओटीए डेपुटेशन पर उझाना भेजा और आठ सदस्यीय जांच कमेटी गठित

जींद नागरिक अस्पताल में महिला से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी ओटीए डेपुटेशन पर उझाना भेजा और आठ सदस्यीय जांच कमेटी गठित

जींद के नागरिक अस्पताल में नसबंदी का ऑपरेशन कराने आई महिला के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी ओटीए को डेपुटेशन पर उझाना भेज दिया है। मंगलवार को मामले की गंभीरता को लेते हुए आठ सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी पूरे मामले की जांच करके दो दिन में अपनी रिपोर्ट फाइल करेगी।

नागरिक अस्पताल में महिला के साथ हुई घटना

जींद से 29 सितंबर की यह घटना है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को नागरिक अस्पताल में नसबंदी का ऑपरेशन कराने आई एक महिला के साथ ऑपरेशन थियेटर ओटीए द्वारा कथित छेड़छाड़ के मामले में उसे डेपुटेशन पर उझाना भेज दिया गया है। मंगलवार को मामले की गंभीरता को लेते हुए आठ सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी पूरे मामले की जांच कर दो दिन में अपनी रिपोर्ट फाइल करेगी।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

ऑपरेशन थिएटर में शुरू की छेड़छाड़

गौरतलब है कि सोमवार को नागरिक अस्पताल में एक महिला नसबंदी का ऑपरेशन करवाने के लिए पहुंची थी। शाम को उसे ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया था। आरोप है कि इसी दौरान ऑपरेशन थिएटर में तैनात ओटीए ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपित ओटीए ने महिला के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ की थी।

परिजनों को दी जानकारी और अधिकारियों को अवगत कराया

महिला द्वारा इस के बारे में जानकारी अपने परिजनों को दी गई थी। जिन्होंने पूरे मामले से सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों को अवगत करवाया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल के विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई थी।

आठ सदस्यीय समिति का गठन और रिपोर्ट के निर्देश

मंगलवार को प्रधान चिकित्सा अधिकारी ने इस मामले की जांच के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित की है। समिति को आदेश दिया गया है कि वह शिकायत की जांच करके रिपोर्ट दो दिन के अंदर प्रधान चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाएं। यह आदेश सिविल सर्जन जींद द्वारा जारी किया गया है।

सीएमओ डा. सुमन कोहली का बयान

सीएमओ डा. सुमन कोहली ने कहा कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिला मरीजों की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की गहन जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी और महिला व उसके परिजनों के आरोपों समेत मामले से जुड़े सभी पहलुओं को देखा जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment