गवर्नमेंट कॉलेज जटौली की बदहाली पर दीपेंद्र हुड्डा का बड़ा बयान, भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला

गवर्नमेंट कॉलेज जटौली की बदहाली पर दीपेंद्र हुड्डा का बड़ा बयान, भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला

गवर्नमेंट कॉलेज जटौली का मुद्दा

भाजपा को जाटोली कॉलेज में भरे एसटीपी के पानी में डूब मरना चाहिए- दीपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस जाटोली मंडी कॉलेज की बदहाली का मुद्दा विधानसभा में उठाएगी

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

गवर्नमेंट कॉलेज जटौली मंडी जिला गुरुग्राम का को-एजुकेशन सबसे पुराना कॉलेज

भाजपा सरकार की उदासीनता से छात्रों और जाटोली कॉलेज के भविष्य पर सवाल

गवर्नमेंट कॉलेज जटौली मंडी में अनगिनत हरे-भरे पेड़ नष्ट होने से पर्यावरण प्रभावित

फतह सिंह उजाला /जाटोली।/04अक्टूबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

जिला गुरुग्राम के को-एजुकेशन के सबसे पुराने, पहले गवर्नमेंट कॉलेज जटौली मंडी कॉलेज की बदहाली को देखते हुए राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार और बीजेपी जन प्रतिनिधियों को आड़े हाथ लिया। पटौदी में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर दीपेंद्र हुड्डा विशेष रूप से जिला के इस सबसे पुराने गवर्नमेंट कॉलेज जटौली की बदहाली का मौका मुआयना न करने के लिए विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने कॉलेज परिसर में खेल के मैदान को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के गंदे पानी से लबालब भरा हुआ देखते ही पहली प्रतिक्रिया में कहा "भाजपा सरकार को कॉलेज स्पोर्ट्स ग्राउंड में भरे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के गंदे पानी में डूब मरना चाहिए"। संभवत हरियाणा प्रदेश में किसी भी सरकारी स्कूल अथवा उच्च शिक्षण संस्थान की ऐसी बदहाली और दुर्दशा देखने के लिए नहीं मिलेगी। किसी स्लम बस्ती में भी इस प्रकार के हालात शायद ही देखने के लिए मिलेंगे। इस मौके पर उनके साथ में पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बब्बर, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पर्ल चौधरी, बादली से कांग्रेस विधायक डॉ कुलदीप वत्स के अलावा कांग्रेस पार्टी के जिला पदाधिकारी और अन्य लोग भी मौजूद रहे।

दीपेंद्र हुड्डा ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कांग्रेस विधायक डॉ कुलदीप वत्स के द्वारा गवर्नमेंट कॉलेज जटौली मंडी की बदहाली के मुद्दे को हरियाणा विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा। दीपेंद्र हुड्डा के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद राज बब्बर ने भी गवर्नमेंट कॉलेज जटौली परिसर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के भरे हुए मल मूत्र युक्त गंदे पानी की निकासी को लेकर सरकारी और विभागीय उदासीनता को ही जिम्मेदार ठहराया । इसी मौके पर मौजूद अन्य लोगों के द्वारा बताया गया कि जिला गुरुग्राम के इस सबसे पुराने को एजुकेशन के गवर्नमेंट कॉलेज जटौली की बिल्डिंग भी अब सुरक्षित नहीं रह गई है। कॉलेज परिसर के एक ब्लॉक में न ही  कक्षाए लग रही है और न ही आवागमन की अनुमति है। 

मौलिक अधिकार और मूलभूत सुविधाओं का हनन

गवर्नमेंट कॉलेज जटौली मंडी में सिगरेट ट्रीटमेंट प्लांट का मल मूत्र युक्त गंदा पानी भरा होने के कारण कॉलेज में छात्र संख्या सैकड़ो में रह गई है। यहां की बदहाली को देखते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र वर्ग और उनके अभिभावक भी कॉलेज की दुर्दशा को देखते हुए अन्य कॉलेजों को प्राथमिकता देने लगे हैं । कॉलेज के खेल के मैदान में एसटीपी का पानी भरा होने से युवा छात्र वर्ग की खेलकूद की सभी गतिविधियां पूरी तरह से बंद हो चुकी है। इसी कड़ी में बरसात होने पर गंदा पानी और भी अधिक विकराल रूप ले लेता है। गर्मी और उमस भरे मौसम में मल मूत्र युक्त गंदे पानी की बदबू से युवा छात्र वर्ग के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस समस्या से छात्र वर्ग ही नहीं यहां का टीचिंग स्टाफ भी परेशान बताया जाता है। छात्र वर्ग अपने खेलकूद , स्वच्छ वातावरण, बाधा रहित पढ़ाई, स्वास्थ्य जैसे मूलभूत अधिकार और सुविधाओं से वंचित हो रहा है।

एनजीटी को जाटोली कॉलेज दुर्दशा पर स्वतः  संज्ञान लेना चाहिए

पटौदी से विधानसभा चुनाव लड़ी कांग्रेस नेत्री एवं सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट श्रीमती पर्ल चौधरी ने कहा कि गवर्नमेंट कॉलेज जटौली के मामले में बिना किसी देरी के एनजीटी को यहां की दुर्दशा पर स्वतः  संज्ञान लेना चाहिए। इतना ही नहीं कॉलेज कैंपस के अधिकांश भाग में खड़े हुए भांग के पौधे भी सरकार और शिक्षा विभाग पर गंभीर सवाल बने हुए हैं। उन्होंने कहा यहां कॉलेज परिसर में गंदे पानी की वजह से अनगिनत हरे भरे पेड़ मर चुके हैं। जिसके कारण कॉलेज कैंपस ही नहीं आसपास का पर्यावरण भी बुरी तरह से प्रभावित है । उन्होंने हैरानी जताई कि ऐसी क्या मजबूरी और कारण है कि जनता की चुनी हुई विधायक जाटोली कॉलेज के बेहद संवेदनशील लेकिन गंभीर मामले को मजबूती के साथ अपनी ही सरकार के मुखिया नायब सिंह सैनी और सांसद तथा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के सामने नहीं रख पा रही हैं ? एक तरफ तो सरकार नशा मुक्ति अभियान को लेकर मैराथन जैसे आयोजन कर रही है , दूसरी तरफ गवर्नमेंट कॉलेज जटौली में नशे के लिए बदनाम भांग के पौधे लहरा रहे हैं । कांग्रेस नेत्री श्रीमती चौधरी ने यह भी आशंका जाहिर की है कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि संबंधित विभाग और अधिकारी जाटोली गवर्नमेंट कॉलेज की दुर्दशा को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित हरियाणा सरकार को ही गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

Share:

Comments

Leave a comment