जाखल रेलवे ट्रैक 6 अक्टूबर को बंद करने की चेतावनी, 5 अक्टूबर तक अस्थाई रास्ता शुरू करने की मांग

5 अक्टूबर तक अस्थाई रास्ता शुरू नहीं हुआ तो 6 अक्टूबर को जाखल रेलवे ट्रैक बंद करने की चेतावनी
जाखल, /30 सितंबर /योगेश खनेजा /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
5 अक्टूबर तक अस्थाई रास्ता शुरू नहीं हुआ तो 6 अक्टूबर को जाखल रेलवे ट्रैक बंद करने की चेतावनी जाखल, 30 सितंबर। योगेश खनेजा जाखल रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन आरओबी-167 व आरयूबी-169 के चलते बंद किए गए रास्ते को लेकर विभिन्न संगठनों ने रेलवे अधिकारियों से मुलाकात की।
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा, भारतीय किसान यूनियन एकता ऊगराहा तथा 15 सदस्यीय कमेटी के सदस्यों ने बुधवार को रेलवे विभाग के आईओडब्ल्यू और एडीईएन जाखल से मुलाकात की। कमेटी ने एडीईएन के समक्ष मांग रखी कि आरयूबी-169 के पास अस्थाई रास्ते का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाकर आम लोगों के लिए रास्ता चालू किया जाए।
कमेटी सदस्यों ने बताया कि फतेहाबाद के उपायुक्त द्वारा पहले रेलवे विभाग को 30 सितंबर तक रास्ता चालू करने का समय दिया गया था। इसके बाद उपायुक्त ने दोबारा मौके का जायजा लिया तो रेलवे अधिकारियों ने 5 अक्टूबर तक कार्य पूरा कर रास्ता चालू करने का आश्वासन दिया था।
किसान नेताओं और कमेटी सदस्यों ने कहा कि 30 सितंबर की निर्धारित समय सीमा भी पूरी हो चुकी है, लेकिन मौके पर रेलवे विभाग की ओर से अभी तक रेलवे लाइनों के बीच का कार्य शुरू नहीं किया गया है। धान की आवक भी कुछ मात्रा में मंडी में आनी शुरू हो चुकी है और थोड़े समय में ही सीजन शुरू हो जायेगा ऐसे में क्षेत्रवासियों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ेगा।
कमेटी सदस्यों ने एडीईएन को अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपना चाहा, लेकिन कमेटी के अनुसार एडीईएन ने मांग पत्र लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद कमेटी सदस्यों ने मांग पत्र एडीईएन की टेबल पर रख दिया और वापस आ गए।
कमेटी ने रेलवे विभाग को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि 5 अक्टूबर तक आरयूबी-169 पर अस्थाई रास्ता शुरू नहीं किया गया तो 6 अक्टूबर को जाखल रेलवे ट्रैक को बंद किया जाएगा। किसान संगठनों ने बताया कि इस संबंध में आरपीएफ अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है।
जाखल रेलवे ट्रैक बंद करने की चेतावनी
इस मौके पर लाभ सिंह, जसविंदर सिंह, रणजीत सिंह, सोनू, आदित्य बंसल, नवजोत सिंह विक्की, मोंटू जैन सहित अन्य साथी मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर रेलवे प्रशासन को अपनी कड़ी चेतावनी से अवगत करा दिया है।