जाखल में योगेश खनेजा पत्रकार ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर लौटाया मोबाइल,

मोबाइल लौटाकर अटल हिन्द समाचार रिपोर्टर एवं लायंस क्लब रॉयल के जाखल प्रधान ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
सड़क पर मिला मोबाइल उसके असली मालिक को लौटाया, तिपहिया रेहड़ी चलाकर परिवार पालता है जगा सिंह
योगेश खनेजा /जाखल /20 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
अटल हिन्द समाचार रिपोर्टर और लायंस क्लब रॉयल के जाखल प्रधान योगेश खनेजा ने सड़क पर मिला मोबाइल उसके असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी की एक बड़ी मिसाल पेश की है। यह मोबाइल फोन जगा सिंह नामक व्यक्ति का था जो तिपहिया रेहड़ी-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। योगेश खनेजा ने सड़क पर मिले मोबाइल को उसके असली मालिक जगा सिंह को सकुशल वापस लौटा दिया।
धार्मिक कार्यक्रम में जाते समय रास्ते में मिला था मोबाइल
जाखल मंडी निवासी योगेश खनेजा रविवार के दिन अपनी बेटी के सुनाम स्थित निवास स्थान पर एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जब वे जाखल से सुनाम की तरफ जा रहे थे तो रास्ते में उन्हें सड़क के बीचों-बीच एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ दिखाई दिया। योगेश खनेजा ने जैसे ही वह मोबाइल फोन उठाया, ठीक उसी समय उस मोबाइल पर उसके असली मालिक की कॉल आ गई। योगेश खनेजा ने फोन करने वाले उस व्यक्ति को तुरंत उसी स्थान पर वापस बुला लिया और मोबाइल उसके सुरक्षित हवाले कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर जगा सिंह ने योगेश खनेजा का तहदिल से आभार जताया और उनका धन्यवाद किया। इस पूरी घटना के माध्यम से योगेश खनेजा ने समाज में ईमानदारी और दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने का एक बेहतरीन संदेश दिया है।