जाखल की छात्राओं देवकी और कुरीना ने जिला स्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता में मारी बाजी,

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जाखल की छात्राओं ने मारी बाजी
जाखल /योगेश खनेजा /29 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जाखल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। सेवा संकल्प अभियान (मेरे सपने का भारत) के तहत जिला स्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता (सेवा चित्र रंग) का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में नौवीं से 12वीं कक्षा के ग्रुप में पी एम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखल मंडी की लड़कियों ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इन छात्राओं ने इस शानदार जीत से विद्यालय और जाखल का नाम रोशन किया है।
देवकी और कुरीना ने जीते नकद इनाम
नौवीं कक्षा की छात्रा देवकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं 11वीं कक्षा की छात्रा कुरीना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा देवकी को 5100 रूपये बतौर इनाम दिए गए हैं। इसके अलावा, द्वितीय स्थान पर रहने वाली छात्रा कुरीना को ₹3100 रूपये बतौर इनाम दिए गए हैं।
अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगी भाग
अब यह दोनों छात्राएं 9 अक्टूबर को होने वाली राज्य स्तरीय सेवा संकल्प अभियान की ड्राइंग प्रतियोगिता (सेवा चित्र रंग) में भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता आर्य समाज कॉलेज पानीपत में आयोजित होगी। इस शानदार जीत पर प्रधानाचार्य राम मेहर, विद्यालय प्रबंधन समिति और स्टाफ सदस्यों ने छात्रों, उनके माता-पिता और फाइन आर्ट्स अध्यापकों को श्री वीरेंद्र सिंह और श्रीमती हरविंदर कौर को बधाई दी है।