भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में मलेशिया को हराकर जीता गोल्ड

SAHAB RAM3 October 20261 min read0 viewsखेल
भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में मलेशिया को हराकर जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026  में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में भारत हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

यह एशियन गेम्स के इतिहास में पांचवीं बार है जब भारत ने पुरुष हॉकी में स्वर्ण पदक जीता है। इस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

एशियन गेम्स (Asian Games) के फाइनल में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह और जुगराज सिंह ने गोल किए। ये दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आए। टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीत हासिल की और गोल्ड अपने नाम गिया। इसके साथ ही हरमनप्रीत सिंह ने इतिहास रच दिया है। वह भारत को लगातार दूसरी बार एशियन चैंपियन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने हैं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment