हिसार के रिद्धनाथ विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान: पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर

हिसार के रिद्धनाथ विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान: पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर

हिसार/ 27 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

हिसार में रिद्धनाथ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों में सेवा संकल्प अभियान जोरों पर चल रहा है। इस अभियान के तहत पेंटिंग प्रदर्शनी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के अधिकांश बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आज की इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि संजीव गंगावा, संजीव रेवड़ी और स्पीच स्पीच रहे। ये सभी अतिथि अपने अनमोल समय में से समय निकालकर बच्चों को देने के लिए पहुंचे। स्कूल में पधारने पर बच्चे इन अतिथियों को देखकर बहुत ज्यादा उत्सुक थे और जुनून से भरे हुए थे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

विकसित भारत का सपना

पेंटिंग प्रदर्शनी में बच्चों ने 2047 के विकसित भारत की अपनी कल्पना के रूप में पेपर पर आक्षेप बनाए। भाषण के माध्यम से बच्चों ने सभी को विकसित भारत का सपना दिखाया। बच्चों ने बताया कि विकसित भारत का सपना केवल देश के प्रधानमंत्री का ही नहीं बल्कि हम सबका सपना है और हम इस सपने को साकार करके ही रहेंगे।

होनहार विद्यार्थियों और माता-पिता का सम्मान

इस अवसर पर विद्यालय की ओर से भूतपूर्व होनहार विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। स्कूल के इन बच्चों में साक्षी पुत्री राजेश कुमार, गांव बिचपड़ी शामिल हैं, जिन्होंने 2025 में पूरे भारत में 75वीं रैंक हासिल कर दिल्ली आईआईटी में एमएससी केमिस्ट्री में पढ़ाई शुरू की है। साक्षी ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2018-19 में पूरे हरियाणा प्रदेश में 9वां स्थान हासिल किया था। साक्षी ने हाल ही में नेट जेआरएफ क्रैक किया है और इस बच्चे की ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस रैंक 86 है।

इसके अलावा प्रशांत पुत्र पृथ्वी सिंह, गांव शामसुख ने 2026 में नीट में 6269वीं रैंक हासिल की और उसकी रैंकिंग 667 रही। प्रशांत ने 2022-23 में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में पूरे हरियाणा प्रदेश में 7वां स्थान हासिल किया था। हाल ही में इस बच्चे ने पढ़ाई के सिलसिले में आगे कदम बढ़ाया है। रजत पुत्र प्रदीप कुमार, गांव कनोह ने जेईई मेन्स में 96.3 प्रतिशत अंक हासिल कर 2026 में बिट्स पिलानी में दाखिला लिया है। गांव बिचपड़ी के एक अन्य विद्यार्थी ने हाल ही में नेट जेआरएफ क्रैक किया है और उनकी ऑल इंडिया रैंक 33 है।

अतिथियों और शिक्षकों की प्रतिक्रिया

इस अवसर पर उपस्थित रहे मुख्य अतिथि सर और अन्य अतिथिगणों ने बच्चों के इस प्रदर्शन को खूब सराहा और उनकी पूरी प्रशंसा की। इन बच्चों के आने से स्कूल के अन्य बच्चों को बहुत प्रेरणा मिली और वे भी अपने भविष्य का सपना देखने लगे। विद्यालय के निदेशक साधुराम रेड्डू ने बच्चों को दिल से आशीर्वाद दिया और कहा कि हमारे भविष्य के बच्चे बड़े-बड़े कारनामे करने में पीछे नहीं रहेंगे और देश को आगे बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिभा विकसित होगी।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम अवतार सिंह ने बच्चों की प्रशंसा के पुल बांधे। विद्यालय के प्रबंधक जगदीप सिंह रेडू ने इस अवसर पर आए सभी प्रतिभागियों, मुख्य अतिथियों और माता-पिता को धन्यवाद दिया। उन्होंने संदेश दिया कि आप सभी माता-पिता अपने बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए इसी प्रकार योगदान देते रहें और किसी प्रकार की कमी न छोड़ें। बच्चों की इन उपलब्धियों को देखकर विद्यालय के सभी शिक्षकगण अत्यंत प्रसन्न थे।

रिद्धनाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों और प्रबंधन को यह विश्वास है कि भविष्य में यह प्रयास समाज को सबल और सफल बनाएगा। इस अवसर पर पहली प्रधान महाबीर फौजी, बलवंत सरपंच, हनुमान प्रसाद, डॉ अमित, चांदी राम, प्रदीप रेड्डू, सुशील पुनिया, सूरजमल पुनिया और सुभाष मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment