हिसार में वर्ष 2017 के भर्ती पीआरटी अध्यापकों को एसीपी लाभ देने के सख्त आदेश जारी

हिसार में वर्ष 2017 के भर्ती पीआरटी अध्यापकों को एसीपी लाभ देने के सख्त आदेश जारी

हिसार में वर्ष 2017 में भर्ती हुए पीआरटी अध्यापकों को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके तहत मेरिट या पहली-दूसरी सूची के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करने को कहा गया है।

मौलिक शिक्षा निदेशालय के सख्त निर्देश

हिसार से 01 अक्टूबर को राजेश्वर बैनीवाल की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के मौलिक शिक्षा निदेशालय ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। निदेशालय ने वर्ष 2017 में भर्ती हुए पीआरटी अध्यापकों को नोशनल लाभ मिलने के बाद एसीपी का लाभ नियमानुसार प्रदान करने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। यह निर्देश प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं। निदेशालय की ओर से जारी पत्र में न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

न्यायालय के आदेशों का हवाला और नोशनल लाभ

निदेशालय के अनुसार, माननीय सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना की जा रही है। इन आदेशों में मोहिनी बनाम हरियाणा राज्य तथा सोनू एवं अन्य बनाम हरियाणा राज्य के मामले शामिल हैं। इन सभी मामलों की पालना करते हुए वर्ष 2017 में नियुक्त सभी पीआरटी अध्यापकों को नोशनल लाभ प्रदान किया गया था। अब इसी आधार पर संबंधित अध्यापकों को एसीपी का लाभ देने के निर्देश जारी किए गए हैं। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि मई 2017 में नियुक्त पीआरटी अध्यापकों के लिए न्यायालय के आदेशानुसार मई 2017 को कार्यग्रहण की मानी गई तिथि मानते हुए एसीपी का लाभ दिया जाए। इसके लिए वार्षिक गोपनीय कार्य निष्पादन रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं होने के आधार पर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

मेरिट और सूची के आधार पर नहीं होगा कोई भेदभाव

पत्र में विशेष रूप से कहा गया है कि नोशनल लाभ प्राप्त सभी जेबीटी और पीआरटी अध्यापकों के मामलों में कार्रवाई की जाए। उनके मेरिट क्रमांक अथवा प्रथम और द्वितीय सूची के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाए। सभी पात्र अध्यापकों को नियमानुसार एसीपी लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया समान रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक निदेशक, पीआरटी/अतिथि की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों की दृढ़ता से पालना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Share:

Comments

Leave a comment