हिसार में विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिए पर्यावरण सुरक्षा के संदेश

हिसार में विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिए पर्यावरण सुरक्षा के संदेश

विश्व ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान एवं भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जिला स्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से 21 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश पोस्टरों के माध्यम से दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य सतीश सिंगला ने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी पर जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका संरक्षण भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के संयोजक और निर्णायक मंडल

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. प्रदीप शर्मा और डॉ. किरण बिश्नोई ने कहा कि ओजोन संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। निर्णायक मंडल में डॉ. सत्येंद्र यादव, अमित बंसल और डॉ. वसुंधरा शामिल रहे।

विजेताओं के नाम और सम्मान

प्रतियोगिता में एमएलबी कॉलेज, भिवानी रोहिल्ला की दिव्या ने प्रथम, एफसी कॉलेज, हिसार की पलक सिंह ने द्वितीय तथा राजकीय महिला महाविद्यालय, हिसार की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आशा, सुमन और ममता सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment