हिसार के छात्र हिमांशु एशिया पैसिफिक चैंपियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

हिसार के छात्र हिमांशु एशिया पैसिफिक चैंपियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

हिसार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। श्रवण एवं वाणी निशक्त जन कल्याण केंद्र के कक्षा बारहवीं के प्रतिभाशाली छात्र हिमांशु का चयन डिस्कस थ्रो में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए एशिया पैसिफिक चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता तीन से दस अक्टूबर तक मलेशिया में आयोजित की जाएगी और हिमांशु एक अक्टूबर को मलेशिया के लिए रवाना होंगे। हिमांशु के इस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन की खबर सामने आते ही श्रवण एवं वाणी निशक्त जन कल्याण केंद्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। विद्यालय परिवार की ओर से बुधवार के दिन हिमांशु के सम्मान में लड्डू बांटे गए। विद्यालय के स्टाफ सदस्यों और सभी विद्यार्थियों ने हिमांशु को प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

विद्यालय में हिमांशु का हुआ सम्मान

इस विशेष अवसर पर विद्यालय के सहायक निदेशक अमित चौधरी ने हिमांशु को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया है। उन्होंने हिमांशु को मलेशिया में शानदार प्रदर्शन करने तथा उनकी सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सहायक निदेशक अमित चौधरी ने कहा कि हिमांशु की यह उपलब्धि विद्यालय और पूरे हिसार के लिए गर्व का विषय है।

शारीरिक शिक्षक और माता ने जताई खुशी

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक हरिओम कौशिक ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी और गर्व है। कक्षा बारहवीं का छात्र हिमांशु अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए मलेशिया जा रहा है। उन्होंने पूरा विश्वास जताया कि हिमांशु अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा और देश का नाम रोशन करेगा। हिमांशु की माता सुमन देवी, जो इसी विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं, वे भी अपने बेटे की इस बड़ी उपलब्धि से बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमांशु ने निरंतर मेहनत और अभ्यास के बल पर ही इस मुकाम को हासिल किया है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment