हिसार एसटीएफ ने दबोचा पांच लाख का इनामी मोस्ट वांटेड, पिस्तोल और कारतूस बरामद

हिसार एसटीएफ ने दबोचा पांच लाख का इनामी मोस्ट वांटेड, पिस्तोल और कारतूस बरामद

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच लाख रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पंजाब के अबोहर में शोरूम संचालक की हत्या के मामले में वांछित था।

  • हिसार एसटीएफ टीम ने विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
  • आरोपी को शुक्रवार की रात हिसार के राजगढ़ रोड स्थित बाईपास फ्लाईओवर के पास से काबू किया गया।
  • पंजाब पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
  • गिरफ्तार आरोपी पंजाब के राजीव नगर का निवासी है।

पिस्तोल और जिंदा कारतूस बरामद

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

एसटीएफ टीम ने उसके कब्जे से 32 बोर की एक अवैध पिस्तोल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी के संबंध में थाना आजाद नगर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अबोहर शोरूम संचालक हत्याकांड का मामला

पुलिस के अनुसार आरोपी अबोहर के न्यू वेयरवेल शोरूम के संचालक संजय वर्मा की हत्या के मामले में भी वांछित था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर शोरूम के बाहर संजय वर्मा की हत्या की थी। इस संबंध में थाना सिटी-1, अबोहर में सात जुलाई 2025 को हत्या व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस कर रही है पूछताछ और जांच

एसटीएफ आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस उसकी अन्य आपराधिक गतिविधियों, संभावित संलिप्तता और सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है, ताकि उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों में भूमिका का पता लगाया जा सके।

पुलिस महानिदेशक का बयान

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस संगठित अपराध, गंभीर मामलों में वांछित आरोपियों और फरार अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय मजबूत करने और अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment