हिसार में रोडवेज कर्मचारियों की चेतावनी, नाइट भत्ता और चिकित्सा बिल समेत लंबित मांगों का जल्द हो समाधान

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों की चेतावनी, नाइट भत्ता और चिकित्सा बिल समेत लंबित मांगों का जल्द हो समाधान

हरियाणा रोडवेज वर्क्स यूनियन ने हिसार डिपो के कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं होने पर हिसार डिपो बंद करने की चेतावनी दी है। यह चेतावनी हरियाणा रोडवेज वर्क्स यूनियन के राज्य उपप्रधान एवं हिसार डिपो प्रधान राजकुमार चौहान ने रविवार को दी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के कई वित्तीय लाभ लंबे समय से लंबित हैं। संबंधित बिल और दस्तावेज विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजे जा चुके हैं।

एचकेआरएन और चालक-परिचालकों का नाइट भत्ता बकाया

राजकुमार चौहान ने बताया कि हिसार डिपो में एचकेआरएन कर्मचारियों का करीब तीन साल का नाइट भत्ता बकाया है। इसके अलावा पक्के चालक और परिचालकों का भी नाइट भत्ता लंबित है। कर्मचारियों के पिछले दो माह से फार्म भरे हुए हैं। उनके बिल चंडीगढ़ भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि 25 नाइट के भुगतान के लिए अनुमति और बजट की मांग भी महानिदेशक परिवहन से की गई है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पत्र भेजकर अनुमति लेने की मांग

उन्होंने मांग की कि एक अक्तूबर से पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव और महानिदेशक परिवहन को पत्र भेजा जाए। चालक-परिचालकों की 25 नाइट के लिए अनुमति ली जाए ताकि कर्मचारियों को राशि समय पर मिल सके। यदि पूरी अनुमति नहीं मिलती तो जीएम को प्राप्त अधिकारों के अनुसार 15 नाइट की अनुमति दी जाए। शेष 15 नाइट कंप्यूटर में दर्ज की जाएं।

चिकित्सा बिल और ओवरटाइम की मांग

चौहान ने कर्मचारियों के चिकित्सा बिल, एलटीसी और एसीपी के लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन चालक-परिचालकों की सात दिन में 1200 किलोमीटर ड्यूटी होती है, उनके कंप्यूटर में ओटीआर दर्ज किया जाए। यदि ओटीआर नहीं लगाया जाता तो सभी स्थानीय रूटों पर ओवरटाइम दिया जाए। उन्होंने हिसार डिपो में हाल ही में बनाई गई नई स्थानीय रूटों की रोटेशन की भी समीक्षा करने की मांग की। इसे दोबारा व्यवस्थित करने की मांग की गई है क्योंकि डिपो में हरियाणा रोडवेज की बसों की संख्या कम होने के कारण कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार पड़ रहा है। इसलिए सभी स्थानीय रूटों की रोटेशन में ओवरटाइम का प्रावधान किया जाना चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment