हिसार में विधायक रणधीर पनिहार बोले- आमजन की समस्याओं का समाधान सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता

हिसार में विधायक रणधीर पनिहार बोले- आमजन की समस्याओं का समाधान सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता

हिसार में सेवा संकल्प अभियान के तहत नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने शनिवार को अपने निवास पर क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, गलियों, नालियों और विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।

सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता

नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने कहा है कि आमजन की समस्याओं का समाधान सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता है। ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं पर अधिकारी गंभीरता से कार्रवाई करें। जिन मामलों का समाधान विभागीय स्तर पर संभव है, उनका बिना देरी निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत की और शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक सीधे लाभ पहुंचाना है। अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इन योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचे, ताकि कोई भी व्यक्ति सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे।

सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य

सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक ने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वयं योजनाओं की जानकारी लेने और पात्र लोगों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

Share:

Comments

Leave a comment