हिसार में आयोजित कृषि मेले में छह राज्यों से पहुंचे लगभग डेढ़ लाख किसान

हिसार में आयोजित कृषि मेले में छह राज्यों से पहुंचे लगभग डेढ़ लाख किसान

हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कृषि मेला रबी किसानों की भारी भागीदारी के साथ संपन्न हुआ। इस मेले में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से एक लाख छियालीस हजार किसानों ने शिरकत की।

मेले के दौरान किसानों ने उन्नत किस्मों के बीज, आधुनिक कृषि विधियों, सिंचाई यंत्रों, कृषि मशीनरी और अन्य तकनीकों की जानकारी हासिल की। मेले के दौरान कुल तीन करोड़ चौवन लाख तीन हजार नौ सौ दस रुपये के बीज, कृषि साहित्य और अन्य उत्पादों की बिक्री हुई।

रबी फसलों और बीजों की बिक्री

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

संयुक्त निदेशक विस्तार डॉ. कृष्ण यादव ने शुक्रवार को जानकारी दी कि किसानों ने तीन करोड़ इक्यावन लाखहहत्तर हजार तीन सौ रुपये के रबी फसलों के प्रमाणित बीज, फलदार पौधे और सब्जियों के बीज खरीदे। इसके अलावा तीन लाख उन्नतीस हजार रुपये के जैव उर्वरक तथा अड़तीस हजार रुपये के कृषि साहित्य की बिक्री हुई।

मिट्टी-पानी जांच और पौधे

किसानों ने मिट्टी एवं पानी जांच सेवा का भी लाभ उठाया। मेले के दौरान सत्तर इक्याहत्तर मिट्टी एवं पानी के नमूनों की जांच की गई, जबकि अट्ठावन हजार रुपये के टिश्यू कल्चर पौधे भी किसानों ने खरीदे।

कृषि-औद्योगिक प्रदर्शनी और संवाद

कृषि-औद्योगिक प्रदर्शनी मेले में किसानों के आकर्षण का विशेष केंद्र रही। इसमें कुल तीन सौ पचास स्टॉल लगाए गए थे, जहां कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न तकनीकों और उत्पादों की जानकारी किसानों को दी गई।

मेले के अंतिम दिन बीज बिक्री केंद्रों और स्टॉलों पर किसानों की भारी भीड़ रही। प्रश्नोत्तरी सत्र में किसानों और वैज्ञानिकों के बीच कृषि संबंधी विभिन्न विषयों पर संवाद हुआ। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देने के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Share:

Comments

Leave a comment