हिसार में दिखाई गई भक्ति फिल्म हनुमान अंश, शहरवासियों ने जताया आभार

हिसार में दिखाई गई भक्ति फिल्म हनुमान अंश, शहरवासियों ने जताया आभार

अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन जिला हिसार टीम के नेतृत्व में हिसार में भक्ति फिल्म ‘हनुमान अंश’ का विशेष शो आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहरवासियों ने फिल्म देखी और धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत इस आयोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक समाजसेवी संजय डालमिया के सहयोग और पहल की शहरवासियों ने सराहना की।

विशेष टिकट व्यवस्था से शहरवासियों को मिला अवसर

संजय डालमिया की ओर से की गई विशेष टिकट व्यवस्था के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंचे। दर्शकों ने फिल्म के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्री हनुमान के आदर्शों, भक्ति और सनातन संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियां समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का कार्य करती हैं। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला बताया।

आयोजकों का किया आभार व्यक्त

फिल्म देखने पहुंचे शहरवासियों ने अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन, संस्था की प्रधान एकता गर्ग और मुख्य आयोजक संजय डालमिया का धन्यवाद किया। सम्मेलन की टीम ने भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए संजय डालमिया के प्रति विशेष आभार जताया। टीम की ओर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की गई। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में आपसी जुड़ाव, भक्ति भावना और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत किया जा सकता है। आयोजन में शामिल लोगों ने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की उम्मीद जताई।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment