हिसार में जलवा पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग से बड़ी घटना, गोली लगने से घायल व्यक्ति की मौत और एएसआई पर केस दर्ज

हिसार में जलवा पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग से बड़ी घटना, गोली लगने से घायल व्यक्ति की मौत और एएसआई पर केस दर्ज

नारनौंद क्षेत्र के गांव सिंघवा खास में बेटे के जन्म की खुशी में जलवा पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में रिश्तेदारों और परिचितों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस चल रहा था। इसी दौरान अचानक कुछ युवकों द्वारा पिस्तोल से हवाई फायरिंग यानी हर्ष फायरिंग की गई।

डीजे पर डांस के दौरान लगी गोली

डीजे पर डांस के दौरान अचानक चली गोली जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के गांव रोजला निवासी अमरजीत के पांव में जा लगी। गोली लगते ही कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई और अमरजीत जमीन पर गिर गया। अमरजीत अपनी पत्नी रिंकू के साथ कार्यक्रम में आया हुआ था। रिंकू अंकित की रिश्तेदारी में है और अंकित के घर ही बेटा पैदा होने की खुशी में यह कार्यक्रम था।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

गोली लगने से घायल अमरजीत को परिजन तुरंत उपचार के लिए भिवानी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। भिवानी से गंभीर हालत के चलते उसे हिसार रेफर कर दिया गया। हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात अमरजीत ने दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई और मामला दर्ज

सूचना मिलने पर बास थाना पुलिस शुक्रवार को अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल भेजा। इसके बाद शव को मेडिकल कॉलेज भेजे जाने की कार्रवाई की गई। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। बास थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी रिंकू की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सिंघवा खास निवासी सुरेंद्र, जो हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात है, और भिवानी जिले के गांव गुजरानी निवासी मनोज तथा अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अमरजीत को गोली किसकी बंदूक से लगी थी और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment