हिसार में जेलों की सुरक्षा पर पुलिस की पैनी नजर, दोनों केंद्रीय कारागारों में किया गया औचक निरीक्षण

हिसार में जेलों की सुरक्षा पर पुलिस की पैनी नजर, दोनों केंद्रीय कारागारों में किया गया औचक निरीक्षण

हिसार में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को दोनों केंद्रीय कारागारों में औचक एवं गहन निरीक्षण किया। सुरक्षा के संवेदनशील बिंदुओं और जेल परिसर की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा गया तथा पुलिस-जेल प्रशासन के समन्वय की भी समीक्षा की गई।

केंद्रीय कारागार-2 का औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देशन में केंद्रीय कारागार-2 में डीएसपी कमलजीत सिंह के नेतृत्व में सीआईए-1 की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल प्रशासन की ओर से डिप्टी सुपरिंटेंडेंट शिवकुमार मौजूद रहे। टीम ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों तथा सुरक्षा मानकों से जुड़े बिंदुओं का बारीकी से जायजा लिया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

केंद्रीय कारागार-1 की संयुक्त जांच

केंद्रीय कारागार-1 में सीआईए मिलगेट प्रभारी एसआई जगदीश, सीआईए बरवाला प्रभारी पीएसआई प्रदीप कुमार और सुरक्षा शाखा प्रभारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम ने निरीक्षण किया। जेल प्रशासन की ओर से डिप्टी सुपरिंटेंडेंट कुलदीप तथा डिप्टी सुपरिंटेंडेंट कुलदीप सिंह मौजूद रहे। पुलिस टीमों ने दोनों जेलों में व्यापक चैकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।

सुरक्षा व्यवस्था और भविष्य की रणनीति

निरीक्षण का उद्देश्य संभावित सुरक्षा चुनौतियों की समय रहते पहचान करने के साथ जेल प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना रहा। एसपी सिद्धांत जैन का कहना है कि जेल जैसे संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण किए जाएंगे, ताकि किसी भी संभावित चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। पुलिस का कहना है कि जेल सुरक्षा में किसी भी स्तर की लापरवाही की गुंजाइश नहीं है और ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

Share:

Comments

Leave a comment