हिसार में नहरी विभाग का जिलेदार तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिसार में नहरी विभाग का जिलेदार तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। हिसार जिले से एक ताजा मामला सामने आया है। स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नहरी विभाग के जिलेदार राजेश कुमार को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो की टीम फिलहाल पकड़े गए जिलेदार से पूछताछ कर रही है। आरोपी जिलेदार को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले को लेकर यह भी चर्चा है कि पकड़ा गया आरोपी एक मशहूर फिल्म अभिनेता का भाई है।

किस मामले में मांगी गई थी रिश्वत

आर्य नगर गांव के रहने वाले राकेश कुमार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उनके क्षेत्र में पानी की वाराबंदी होनी थी। इसी वाराबंदी की एवज में नहरी विभाग का जिलेदार राजेश कुमार तीन हजार रुपये की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने जिलेदार द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पूरी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो से की।

विजिलेंस टीम ने ऐसे की कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने गुरुवार को इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। इस टीम में एएसआई परमानंद व हनुमान और हवलदार विकास व सुनील शामिल थे। इसके अलावा हांसी के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार जैसे ही जिलेदार राजेश कुमार ने शिकायतकर्ता राकेश कुमार से तीन हजार रुपये लिए, टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment