हिसार में अंबेडकर बस्ती पर बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस और बिजली विभाग ने 30 घरों पर की छापेमारी

हिसार में अंबेडकर बस्ती पर बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस और बिजली विभाग ने 30 घरों पर की छापेमारी

हिसार में बिजली चोरी और अवैध कनेक्शनों पर शिकंजा कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया गया है। पुलिस व बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को पुलिस चौकी पड़ाव क्षेत्र की अंबेडकर बस्ती में सघन चैकिंग अभियान चलाया। घर-घर पहुंची टीमों ने कनेक्शन, मीटर और बिजली आपूर्ति की जांच की। अवैध कनेक्शन मिलने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। इस विशेष अभियान के दौरान करीब 30 घरों के खिलाफ बिजली विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई की है।

जांच के दौरान क्या-क्या परखा गया

पुलिस चौकी पड़ाव प्रभारी एसआई संदीप कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम मौके पर पहुंची थी। इस संयुक्त टीम ने बिजली कनेक्शनों की वैधता, मीटर तथा बिजली आपूर्ति से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच की। पुलिस और बिजली विभाग की टीमों ने संवेदनशील क्षेत्रों में बिजली चोरी और अवैध कनेक्शन की शिकायतों को लेकर भी मौके पर पूरी जानकारी जुटाई है।

एसपी सिद्धांत जैन का बयान

एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि बिजली चोरी और अवैध कनेक्शन को लेकर पुलिस की बिजली विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बिजली चोरी से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा अवैध कनेक्शनों के कारण शॉर्ट-सर्किट, आगजनी और आम लोगों की जान-माल को भी बड़ा खतरा हो सकता है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment