कल का मौसम: अगले 24 घंटे में गरज- चमक के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Kal Ka Mausam: देशभर से अब मानसून जाने की तैयारी में है, लेकिन जाते-जाते भी इसका तूफानी असर देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने फिर से बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी कर दी है।
**
इन राज्यों में होगी भारी बारिश**
मौसम विभाग ने कल 5 अक्टूबर को कई राज्यों में गरज- चमक के साथ भारी बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना जताई है। कल सोमवार को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय- सिक्किम सहित उत्तर-पूर्व के अन्य राज्यों में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।
वहीं दक्षिण भारत के राज्यों केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु (तटीय क्षेत्र) और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होगी। इसके अलावा महाराष्ट्र और गोवा में भी कल बारिश की संभावना है।
वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बारिश का नया दौर शुरू होने का अनुमान है। लेकिन दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 5 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।
देशभर से शुरू हुई मानसून की विदाई
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों में मराठवाड़ा और विदर्भ के ज्यादातर हिस्सों, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों, और तेलंगाना और उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के और पीछे हटने के लिए हालात अनुकूल होने की संभावना है।
4 अक्टूबर को सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, और 4 से 6 अक्टूबर, 2026 के दौरान तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे तथा तमिलनाडु में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की बहुत संभावना है।