फरीदाबाद- सिरसा सहित 4 जिलों में मजबूत होगी स्वास्थ्य सेवाएं, सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी

SAHAB RAM4 October 20261 min read0 viewsहरियाणा
फरीदाबाद- सिरसा सहित 4 जिलों में मजबूत होगी स्वास्थ्य सेवाएं, सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी

हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में सूबे की नायब सैनी सरकार निरंतर प्रयासरत हैं। एक तरफ जहां जिलास्तर पर मौजूद नागरिक अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है तो वहीं दूसरी ओर ग्रामीण स्तर पर मौजूद CHC और PHC में भी बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है ताकि छोटे-मोटे उपचार के लिए लोगों को शहरों तक भागदौड़ करने से निजात मिल सके।

इसी कड़ी में राज्य सरकार ने दो मौजूदा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को अपग्रेड करने और दो नए स्वास्थ्य संस्थान स्थापित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

फरीदाबाद में मजबूत होगी स्वास्थ्य सेवाएं

फरीदाबाद के गांव मंझावली स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र को अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। वहीं, गाँव पल्ला सेहतपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर उसे 50 बेड की क्षमता वाले आधुनिक अर्बन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

इसके अलावा, झज्जर जिले के गांव बुपेनिया में एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने तथा सिरसा जिले के गांव अरनियांवाली में नया उप-स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि प्रदेश के आम आदमी को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं का लाभ मिले, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment