एशियाई खेलों में हरियाणावियों ने कराई बल्ले-बल्ले, एक मिनट के भीतर जीते 2 गोल्ड मेडल

SAHAB RAM2 October 20261 min read0 viewsखेल
एशियाई खेलों में हरियाणावियों ने कराई बल्ले-बल्ले, एक मिनट के भीतर जीते 2 गोल्ड मेडल

खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है। जापान में चल रहे एशियाई खेलों में हरियाणा के पहलवानों के साथ-साथ मुक्केबाज भी अपने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा कर विदेशी सरजमीं पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

हरियाणा के खिलाड़ियों का कमाल

भारत की ओर से 80 किलोग्राम भारवर्ग में अंकुश पंघाल ने साउथ कोरिया के खिलाड़ी को 4-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है। वहीं, सुजीत कलकल ने 65 किलोग्राम भारवर्ग के फ्रीस्टाइल कुश्ती में 10-9 के अंतर से मुकाबला जीतते हुए भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाला। यानि एक मिनट के भीतर भारत के दो खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतकर विदेशी सरजमीं पर तिरंगे का गौरव बढ़ाया है।

वहीं, महिलाओं के 65 किलोग्राम भारवर्ग में महिला मुक्केबाज खिलाड़ी परवीन हुड्डा ने चीनी ताइपे की खिलाड़ी को 3-2 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। आज गोल्ड मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ी हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं। इनकी जीत पर इनके घर और गांवों में दीवाली जैसा माहौल बना हुआ है। खेलप्रेमी मिठाई बांटकर और पटाखे जलाकर गोल्ड मेडल जीतने की खुशी को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment