हरियाणा में रबी सीजन के लिए गेहूं के सरकारी बीज के रेट घोषित, किसानों को 1080 रुपए में मिलेगा 40 किलो का बैग

हरियाणा में रबी सीजन के लिए गेहूं के सरकारी बीज के रेट घोषित, किसानों को 1080 रुपए में मिलेगा 40 किलो का बैग

चंडीगढ़ में 18 सितंबर को हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने आगामी रबी सीजन (2026-27) के लिए प्रमाणित गेहूं बीज के सरकारी बिक्री रेट घोषित कर दिए हैं। प्रदेश के किसानों को सरकारी केंद्रों से 40 किलोग्राम का गेहूं बीज का बैग 1080 रुपए में मिलेगा। कृषि विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार एमआरपी से सीधी छूट दे रही है।

गेहूं बीज की कीमत और सब्सिडी का पूरा गणित

सरकार के अनुसार, गेहूं का कुल रेट 4,395 प्रति क्विंटल है। इस पर सरकारी सब्सिडी 1,695 प्रति क्विंटल पड़ती है। सब्सिडी के बाद रेट 2,700 प्रति क्विंटल पड़ता है। इस तरह सरकार 40 किलो का बैग 1,080 रुपए में दे रही है। सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह सब्सिडी 10 साल से कम पुरानी सभी नोटिफाइड किस्मों पर लागू होगी। सी-306 किस्म पर यह सब्सिडी लागू नहीं होगी।

इन केंद्रों पर मिलेगा बीज और शर्तें

विभाग के अनुसार हैफेड, एचएसएससीए, एचएलआरडीसी, कृभको, इफ्को, एनएफएल समेत सभी एजेंसियों के बिक्री केंद्रों पर यह बीज उपलब्ध रहेगा। सरकार के आदेशों में यह स्पष्ट है कि यह छूट केवल हरियाणा के स्थानीय किसानों को मिलेगी। प्राइवेट कंपनियों, सरकारी प्रदर्शनियों और एफपीओ को इस दर पर सब्सिडी नहीं दी जाएगी।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment