हरियाणा सरकार शिक्षित बेरोजगार युवाओं को दे रही है बेरोजगारी भत्ता, जानें किसे मिलेगा लाभ

हरियाणा सरकार शिक्षित बेरोजगार युवाओं को दे रही है बेरोजगारी भत्ता, जानें किसे मिलेगा लाभ

हरियाणा सरकार दे रही है शिक्षित बेरोजगार युवाओं को हर महीने बेरोजगारी भत्ता : एसडीएम

12वीं पास को 1200, ग्रेजुएट को 2000 और पोस्ट ग्रेजुएट को 3500 रुपये : संदीप कुमार

तोशाम/ 19 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स/विष्णु दत्त शास्त्री

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

हरियाणा सरकार के रोजगार विभाग द्वारा चलाई जा रही बेरोजगारी भत्ता योजना और सक्षम युवा योजना के तहत प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को हर माह आर्थिक सहायता दी जा रही है। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि उपमंडल रोजगार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल में 3340 युवा इस योजना का 5506700 रुपये की धनराशि का प्रति माह लाभ ले रहे हैं।

हरियाणा सरकार शिक्षित बेरोजगार युवाओं को हर महीने बेरोजगारी भत्ता दे रही है। 12वीं पास को 1200 रुपये, ग्रेजुएट को 2000 रुपये और पोस्ट ग्रेजुएट को 3500 रुपये की धनराशि का प्रति माह बेरोजगारों को भत्ता दिया जाता है। रोजगार विभाग के इंचार्ज सुमन ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए युवा विभाग की वेबसाइट www.hrex.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किसको मिलेगा लाभ और पात्रता नियम

पात्रता के अनुसार आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए। उम्र 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

अन्य जरूरी शर्तें और आवेदन प्रक्रिया

आवेदक किसी भी नौकरी, स्व-रोजगार या पढ़ाई में नहीं होना चाहिए और सक्षम युवा योजना में पहले से पंजीकृत नहीं होना चाहिए। यह भत्ता पात्र युवाओं को 3 साल तक हर महीने सीधे उनके बैंक खाते में दिया जाता है। हर साल नवीनीकरण करवाना जरूरी है। यदि बीच में नौकरी मिल जाती है तो भत्ता बंद हो जाता है। उपमंडल रोजगार कार्यालय इंचार्ज सुमन की भी पात्र युवाओं से अपील है कि वे समय पर अपना पंजीकरण करवाकर इस योजना का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में संपर्क करें।

Share:

Comments

Leave a comment